ऋषिकेश गंगा घाट पर पांच वर्षीय बालिका बही, खोजबीन जारी, पिता के हाथों से छूटने पर हुआ हादसा

खबर शेयर करें

समाचार सच, ऋषिकेश। यहां शीशमझाड़ी स्थित गंगा घाट पर रविवार को एक पांच वर्षीय बालिका गंगा में बह गयी। पिता के हाथों से छूटने पर उक्त हादसा हुआ है। एसडीआरएफ की टीम उक्त बालिका की खोजबीन में जुटी हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली अशोक नगर से अमरनाथ अपने परिवार के साथ यहां ऋषिकेश घूमने आये हुए है। यह परिवार यहां मुनिकीरेती थाना क्षेत्र अंतर्गत शीशमझाड़ी स्थित वेदांत आश्रम में रुका है। रविवार की सुबह अमरनाथ अपने परिवार के सदस्य गंगा तट पर स्नान के लिए गये। यहां गंगा नदी में नहाते समय अचानक अमरनाथ की पांच वर्षीय पुत्री आशी का हाथ उनके हाथ से छूट गया और तेज बहाव होने के कारण आशी बहने लगी। जब तक कुछ सोचते परिजनों के आंखों से आशी ओझल हो गयी। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने सर्चिंग अभियान शुरू किया। फिलहाल समाचार लिखे जाने तक आशी का कुछ पता नहीं चल पाया है।

यह भी पढ़ें -   पानी की बर्बादी बर्दाश्त नहीं होगी- डीएम रयाल ने जारी किए सख्त प्रतिबंध, वाहन धुलाई और टुल्लू पंप पर रोक

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440