
समाचार सच, हल्द्वानी। आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में जनपद नैनीताल के सभी थाना क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर फ्लैग मार्च आयोजित किया गया।
पुलिस अधीक्षक डॉ. जगदीश चंद्रा के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी अमित कुमार सैनी, सुमित पाण्डेय तथा रविकांत सेमवाल के नेतृत्व में पुलिस बल ने प्रमुख बाजारों, भीड़-भाड़ वाले इलाकों, संवेदनशील स्थानों एवं मिश्रित आबादी क्षेत्रों में पैदल एवं वाहन गश्त की।
फ्लैग मार्च के माध्यम से आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करने के साथ ही असामाजिक तत्वों को स्पष्ट संदेश दिया गया कि हुड़दंग, नशे की हालत में वाहन संचालन, अवैध गतिविधियों या सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने के किसी भी प्रयास पर कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। वरिष्ठ अधिकारियों ने सभी थाना प्रभारियों एवं पुलिस कर्मियों को पर्व के दौरान विशेष सतर्कता, सक्रियता एवं संवेदनशीलता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए हैं।
नैनीताल पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि होली का पर्व प्रेम, सद्भाव और मर्यादा के साथ मनाएं, अफवाहों से दूर रहें और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना दें।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



