समाचार सच, हल्द्वानी। धर्मजागरण आरएसएस के कुमाऊं संयोजक रविन्द्र बाली के नेतृत्व में गोकशी मामले में खुलासा करने वाली पुलिस टीम पर कोतवाली परिसर में पुष्प वर्षा व आरती उतार कर अभिनन्दन किया गया। वहीं सफाई कर्मियों का भी सम्मान किया गया।
ज्ञात हो कि विगत दिनों गोलापार नदी के पास गोवंशीय पशु के कत्ल के मामले में पुलिस कर्मियों ने त्वरित गति से कार्रवाई कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। रविवार को कोतवाली परिसर में मामले का खुलासा करने वाली पुलिस टीम कोतवाल संजय कुमार, राजपुरा चौकी प्रभारी जितेंद्र सौराड़ी सहित वहां मौजूद सफाई कर्मियों का भी पुष्प वर्षा व आरती उतार का अभिनन्द किया।
इस अवसर पर ध्रुव कश्यप, पंकज कश्यप, चंद्रशेखर परगाई, पवन साहू, राजू मेहरा, धर्मेंद्र, भोला भाई, अशोक पांडे मौजूद थे।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


