समाचार सच, हल्द्वानी। लॉकडाउन के चलते नगर के बेजुबान जानवरों के सामने भी अब अपना पेट भरने का संकट आ गया है। ज्ञात हो रेस्टोरेंट व फास्ट फूड की दुकानों के बंद होने से उसके आस-पास रहने वाले आवारा जानवर भूखे नजर आ रहे है। ऐसे में नगर के राहुल सोनकर व उनके साथी बेजुबान जानवरों को चार व बिस्कुट तथा पानी पिलाते नजर आ रहे हैं।

सराहनीय कार्य करने वाले सोनकर का कहना है कि ऐसे संकट के दौर में भूखा प्यासा इंसान तो बोलकर खाना मांग लेेता है, लेकिन बेजुबान जानवर अपना दर्द उजागर नहीं कर पाता है। उन्होंने सभी परिवारों से भी अपील करते हुए कहा कि वह अपने-अपने घरों के बाहर दो रोटी अवश्य रखें जिससे बेजुबान जानवर अपना पेट भर सके तथा घरों पर पक्षियों के लिए पानी व दाना भी अवश्य डालें।
रिपोर्ट: अतुल अग्रवाल



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


