चैन की नीदं लेने के लिए अपनाये ये वास्तु उपाय

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। एक सेहतमंद व्यक्ति के लिए अच्छी नींद बेहद ही जरूरी है। लेकिन आजकल की भागदौड़ भरी और तनावपूर्ण जिंदगी में लोग अच्छी नींद न हीं ले पाते हैं। यहां तक की लोग नींद नहीं ले पाते हैं। यहां तक की लोग नींद की गोली लेकर सोने के लिए मजबूर होते हैं। इन सबके कारण उनके सेहत पर इसका विपरीत असर पड़ता है। वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे आसान और कारगर उपाय बताए गए हैं जिसकी बदौलत आप गहरी और पर्याप्त नींद ले सकेंगे।
-यदि आपको किसी चिंता या भय के कारण नींद नहीं आ रही है या फिर आपको खराब सपने आते हैं, जिनके कारण आप अचानक से उठकर बैठ जाते हैं तो प्रतिदिन आप सोने से पहले हनुमान चालीसा या फिर सुंदरकांड का पाठ करें।
-अगर आप तकिए के नीचे लोहे की कोई वस्तु रखकर सोते हैं तो आपको अच्छी नींद आएगी। ऐसा माना जाता है कि लोहा रखने से आसपास किसी तरह की नकारात्मक ऊर्जा नहीं आती है।
-यदि किसी बड़ी परेशानी से जूझ रहे हैं तो रात को सोते समय तकिए के नीचे मूली रखकर सोएं। सुबह मूली को शिवलिंग पर चढ़ा दें। इससे आपकी सारी परेशानियां दूर हो जाएंगी। इस उपाय से राहु को दोष दूर होता है।
-तकिए के नीचे भगवान को चढ़ाया फूल रखकर सोते हैं, तो मन को बहुत शांति मिलती है। नींद भी अच्छी आती है। दुर्गा सप्तसती का पाठ करना भी बहुत लाभदायक होता है। इससे घर के अंदर सुख-शांति बनी रहती है।
-रात को सोते समय मां-बाप को याद करके सोएं या फिर अपने कुल देवता को प्रणाम करके सोएं, इससे आपको कोई दिक्कत नहीं होगी। ऐसा करने से आपको अच्छी नींद आएगी।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440