खाद्य सुरक्षा विभाग ने 180 किलो नकली पनीर को नष्ट किया चालक को लिया कब्जे में

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। होली के त्योहार को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने छापेमारी अभियान तेज कर दिया है। एफडीए (फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन) विजिलेंस के साथ मिलकर विभागीय टीम ने सुबह आइटी पार्क के निकट राधा एन्क्लेव में उत्तर प्रदेश नंबर के एक वाहन को पनीर सप्लाई करते हुए पकड़ा। पनीर अस्वच्छ स्थिति में वाहन में रखा मिला। पूछताछ में पनीर में स्किम्ड मिल्क, मिल्क पाउडर, रिफाइंड आदि की मिलावट की बात चालक ने कबूली। जिस पर 180 किलो पनीर समीप ही डंपिंग जोन में नगर निगम की जेसीबी मशीन से नष्ट कर दिया गया। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी पीसी जोशी ने बताया कि पनीर सप्लाई करने वाले सुनील कुमार से पूछताछ की गई। उसने बताया कि पनीर को रामपुर, मनिहार सराय के शरीफ डेरी फर्म में तैयार किया जाता है। जिसका संचालक मुर्तजा प्रधान है। वह फर्म में बतौर कर्मचारी तैनात है। बताया कि यह पनीर डेयरी व होटल में सप्लाई किया जाता है। जोशी ने बताया कि खाद्य सुरक्षा विभाग संबंधित फर्म के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगा। इसके अलावा पनीर का सैंपल जांच के लिए रुद्रपुर स्थित प्रयोगशाला में भेज दिया गया है। इसके अतिरिक्त सैंपलिंग अभियान भी जारी है। विभागीय टीम ने मिठाई, पनीर, मावा व अन्य खाद्य पदार्थ के नौ सैंपल लिए हैं। जिन्हें जांच को भेजा गया है। टीम में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगेंद्र पांडेय, रमेश सिंह, संजय तिवारी, संजय नेगी, योगेंद्र नेगी आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें -   प्रेस क्लब हल्द्वानी का होली मिलन महोत्सव बना सांस्कृतिक एकता और भाईचारे का उत्सव

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440