महाराष्ट्र से विदा होकर पूर्व राज्यपाल कोश्यारी पहुंचे देहरादून, भाजपाइयों ने किया भव्य स्वागत

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी (Former Governor of Maharashtra Bhagat Singh Koshyari) उत्तराखंड राज्य में पहुंच गए हैं। देर शाम को यहां जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। आपको बता दें कि भगतसिंह कोश्यारी ने राज्यपाल के पद से इस्तीफा दे दिया था जिसे 12 फरवरी को स्वीकार किया गया। राष्ट्रपति ने कोश्यारी की जगह रमेश बैस को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया है। इससे पहले बैस झारखंड के राज्यपाल थे। शनिवार को नवनियुक्त राज्यपाल रमेश बैस राजभवन के दरबार हाल में दोपहर 12.40 बजे शपथ लेंगे।

यह भी पढ़ें -   18 अप्रैल 2026 शनिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

शुक्रवार के दिन महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी मुंबई के राजभवन से विदा होकर देर शाम को देहरादून पहुंचे। यहां देहरादून पहुंचने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत अन्य नेताओं ने उनका भव्य स्वागत किया है। इधर, भगत दा के उत्तराखंड आने से कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई है। भगत दा की एंट्री उत्तराखंड सरकार के लिए भी सुखद मानी जा रही है।

यह भी पढ़ें -   बॉडी को फिट और एक्टिव रखना चाहते हैं तो आज से ही रोजाना 30 मिनट साइकिल चलाना शुरू कर दें

Former Governor Koshyari reached Dehradun after departing from Maharashtra, BJP gave a grand welcome

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440