नैनीताल पूर्व विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत

खबर शेयर करें

समाचार सच, नैनीताल/हल्द्वानी। उत्तराखंड में भाजपा के पूर्व विधायक खड़क सिंह बोहरा के बेटे आशु बोहरा की कार शुक्रवार शाम हादसे का शिकार हो गई। हादसे में आशु की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे से जहां परिवारजनों में कोहराम मचा गया है।
जानकारी के अनुसार, नैनीताल निवासी 42 वर्षीय आशु बोहरा शाम करीब तीन बजे कोटाबाग जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उनकी कार गुरुणी नाले में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
वहीं, सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और आशु के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल ले गई। पुलिस का कहना है कि अभी हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
शाम करीब चार बजे के आसपास ग्रामीणों ने आशु की कार गुरुणी नाले के पास सड़क किनारे खड़ी देखी। इसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। कोटाबाग चौकी प्रभारी जगदीप नेगी ने बताया कि आशु बोरा गाड़ी में अकेले ही थे। जिनकी मौके पर ही मौत हो गई थी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना से जहां परिवारजनों में कोहराम मचा हुआ है, वहीं भाजपा व कांग्रेस संगठन के साथ ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
आशु बोरा खुद भी राजनीति में सक्रिय रहे हैं। पूर्व में वे डीएसबी कॉलेज नैनीताल में महासचिव रहे हैं। इसके बाद भाजपा युवा मोर्चा में विभिन्न पदों पर भी कार्यरत रहे। दो साल पहले उन्होंने भाजपा छोड़कर पूर्व सीएम हरीश रावत के नेतृत्व में कांग्रेस की सदस्यता ले ली थी। तब से वे राजनीति में लगातार सक्रिय थे।
नैनीताल मंडल भाजपा नगर अध्यक्ष आनंद बिष्ट, पूर्व अध्यक्ष मनोज जोशी, अरविंद पडियार, मोहित साह, नितिन कार्की, दया किशन पोखरिया, गोपाल रावत, विश्वकेतु, पूरन मेहरा, शांति मेहरा, जीवंती भट्ट, ममता साह, तारा राणा, मधु बिष्ट, कुंदन बिष्ट आदि सभी कार्यकर्ताओं द्वारा अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई।

यह भी पढ़ें -   ३० जनवरी २०२६ शुक्रवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440