अलग-अलग अपराधिक घटनाओं में चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। पुलिस ने चोरी की योजना बना रहे दो चोरों को जहां गिरफ्तार कर लिया। वहीं दो सटोरिये भी पुलिस के हत्थे चढ़ गये। चारों को संबंधित धाराओं में कार्यवाही कर न्यायालय में पेश किया गया है। शांति व्यवस्था कायम रखने व अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाये गये अभियान के तहत बीती रात भोटिया पड़ाव चौकी पुलिस के हाथ सफलता लग गई। पुलिस के अनुसार बीती रात गश्त के दौरान बरसाती नहघ्र के पास दो युवक संदिग्धावस्था में बैठे दिखाई दिये। शक होने पर जब पुलिस कर्मियों ने पास जाकर तलाशी ली तो दोनों के पास से चाबी का गुच्छा, प्लास व अन्य औजार बरामद हुए। इस पर आरोपियों इबरान पुत्र मोहम्मद इस्तयाक निवासी कब्रिस्तान गेट व इसरत पुत्र नफीस अहमद निवासी मलिक का बगीचा, बनभूलपुरा को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वह किसी चोरी की वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। पुलिस पकड़े गये आरोपियों का अपराधिक इतिहास खंगाल रही है। इधर गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर बनभूलपुरा थाना पुलिस ने भी दो सटोरियों को गिरफ्तार कर लिया। रात्रि गश्त के दौरान बनभूलपुरा थाना पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि इन्द्रानगर फाटक के समीप सट्टे की खाईबाड़ी की जा रही है। इस सूचना पर पुलिस ने मुखबिर के बताये स्थान पर छापा मार दिया। पुलिस को देखकर वहां मौजूद लोग भागने का प्रयास करने लगे। इस पर घेराबंदी कर दो युवकों को दबोच लिया गया। तलाशी में उनके पास से 4490 रूपये की नगदी व सट्टा पर्ची बरामद हुई। इस पर सटोरिये यासिन पुत्र अहमद हुसैन निवासी इन्द्रानगर नूरी मस्जिद व पंकज पुत्र बनवारी सागर निवासी गोपाल मंदिर नईबस्ती, बनभूलपुरा को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने चारों अभियुक्तों को संबंधित धाराओं में कार्यवाही कर न्यायालय में पेश किया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   रचनात्मकता और साहित्य का संगम बना ‘अभिव्यक्ति-2026’, डीपीएस हल्द्वानी में तीन दिवसीय महोत्सव का आगाज़
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440