वाहन चोर गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार, निशानदेही पर स्कूटी-बाईक बरामद

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। चोरी की बाइक के साथ जहां पुलिस ने तीन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने निशानदेही पर स्कूटी-बाईक बरामद किय हैं। वहीं स्कूटी चोरी कर भाग रहे युवक को दबोच कर पुलिस के सुपुर्द किया गया है। पुलिस ने चारों चोरों को कार्यवाही के बाद जेल भेज दिया है।

टीपीनगर चौकी पुलिस के अनुसार बीती 14 अगस्त को एकता विहार, मानपुर पश्चिम देवलचौड़ निवासी कमल बाबू मौर्या ने बाइक चोरी की शिकायत दर्ज कराई। बताया कि 14 अगस्त की प्रातः देवलचौड़ पर खड़ी उसकी बाइक संख्या यूके04 एबी- 2411 पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी। चोरों की पहचान के लिए घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई और मुखबिर तंत्र को अलर्ट किया गया। इधर बीती रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने तीन चोरों को तीनपानी बाईपास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार पकड़े गये चोर अमित बैरागी, सुनील मोहरी व मिलन विश्वास निवासी शक्तिफार्म चोरी की बाइक बेचने की फिराक में थे।

यह भी पढ़ें -   तीन महीने पहले ही सजी थी हाथों में मेहंदी, आज अर्थी उठी… रामनगर में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से मातम

उधर स्कूटी चोरी कर भाग रहे चोर को दबोचा गया है। ग्राम लालपुर नायक निवासी आलम सिंह नगदली पुत्र देव सिंह ने बताया कि उसने अपनी स्कूटी संख्या यूके04के-4494 बीते दिवस एमबीपीजी कॉलेज के पास खड़ी की थी। तभी एक चोर स्कूटी लेकर भागने लगा। जिसे पीछा कर दबोच लिया गया और पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। जहां पूछताछ में चोर ने अपना नाम दिनेश सिंह पुत्र हयात सिंह निवासी मुक्तेश्वर बताया है। पुलिस ने चारों चोरों को कार्यवाही के बाद जेल भेज दिया है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440