भूमि खरीद-फरोख्त के नाम पर धोखाधड़ी, महिला को बेची विवादित भूमि

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। भूमि खरीद-फरोख्त के नाम पर धोखाधड़ी के दो मामले प्रकाश में आये हैं। एक मामले में महिला को विवादित भूमि बेच दी गई। जबकि दूसरे मामले में एक ही भूमि दो लोगों को बेचने का आरोप है। पुलिस ने दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर लिया है। भट्ट कॉलोनी, नवाबी रोड निवासी हेमलता भट्ट के अनुसार उसने गिरीश चंदोला, गायत्री तिवारी व बसंत बल्लभ तिवारी से एक प्लाट खरीदा। बाद में उसे पता चला कि इस प्लाट को लेकर तीनों का ले. कर्नल ललित कुमार रावल के साथ विवाद चला आ रहा है। जो न्यायालय में विचाराधीन है। साथ ही आरोपियों द्वारा निर्धारित सौदे के सापेक्ष उसे भूमि भी कम दी गई है। महिला ने तीनों ने उसे धोखाधड़ी कर विवादित प्लाट बेचकर रकम हड़पने का आरोप लगाया है। वहीं दूसरे मामले में मित्रपुरम, दमुवाढूंगा में रहने वाले मनोज कुमार प्रजापति ने एक ही भूखंड दो बार बेचने का आरोप लगाया है। मनोज के अनुसार उसने 17 जुलाई 2020 को घनश्याम मौर्य से एक भूखंड 6 लाख में खरीदा। जब वह कुछ दिनों बाद भूखंड में गया तो पता चला कि घनश्याम मौर्य उक्त भूखंड को किसी अन्य व्यक्ति को बेच चुका है। जब उसने घनश्याम मौर्य से रकम वापस करने को कहा तो उसे एक चेक दिये गये, जो बैंक में बाउंस हो गये। इस पर पीड़ित ने पुलिस की शरण ली। पुलिस ने तहरीर पर दोनों मामलों में भूमि धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है।

यह भी पढ़ें -   ५ जून २०२६ शुक्रवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440