जेवरात का भुगतान ऑनलाइन करने के नाम पर ज्वैलर्स से लाखों की धोखाधड़ी

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। जेवरात का भुगतान ऑनलाइन करने के नाम पर ज्वैलर्स से लाखों की धोखाधड़ी कर ली गई। बैंक खाते में रकम भेजने का मैसेज तो दिखाया गया, लेकिन पैसा खाते में नहीं पहुंचा। धोखाधड़ी का पता चलने पर ज्वैलर्स ने पुलिस की शरण ली है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अपनी कार्यवाही शुरू कर दी है।

गैस गोदाम तिराहे में ज्वैलरी की दुकान चलाने वाले बिठौरिया नंबर एक निवासी अशोक कुमार के अनुसार बीती 19 जनवरी को मंजीत सिंह नामक युवक अपने साथी के साथ दुकान में आया और एक सोने की चेन, दो जोड़ी कान के टॉप्स व दो अंगूठी खरीदी। जिसकी कीमत 1,09,500 रूपये उसने बैंक खाते में ऑनलाइन भेजने की बात कही। इस बीच उसने उक्त रकम खाते में भेजे जाने का मैसेज भी उसे दिखा दिया। लेकिन उसके बैंक खाते में उक्त रकम नहीं डाली गई। जब उसने इस बारे में मंजीत सिंह से दूरभाष पर वार्ता की तो वह टालमटोली करने लगा। इस पर उसे धोखाधड़ी कर जेवरात हड़पने का आभास हुआ। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्यवाही शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   अब हर घर में गूंजेगा भारत माता का जयघोष! नैनीताल की प्रियंका जोशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, महिलाओं में जगाएंगी राष्ट्रभक्ति की अलख
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440