समाचार सच, हल्द्वानी। सरिया खरीदने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित ने पुलिस से कार्यवाही की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अपनी कार्यवाही शुरू कर दी है। अम्बा विहार में अम्बा ट्रैडर्स नाम से दुकान चलाने वाले हयात सिंह बोरा ने बताया कि उसके पास बीती 25 दिसम्बर को कुलदीप सिंह नामक व्यक्ति आया। उसने बताया कि उसे जगदम्बा विहार कठघरिया में सरिया की जरूरत है। इस पर उसने अगले दिन 1.21 लाख की सरिया भेज दी। उक्त व्यक्ति ने इसका भुगतान दुकान में आकर करने को कहा। लेकिन इसके बाद आरोपी नहीं आया। जब प्लाट में जाकर देखा तो वहां न तो सरिया थी और न ही कुलदीप का ही कुछ अता-पता था। जब कुलदीप नामक सख्श द्वारा दिये गये मोबाइल नंबर पर संपर्क स्थापित करने का प्रयास किया गया तो वह स्विच ऑफ निकला। इस पर उन्हें धोखाधड़ी का आभास हुआ। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












