महिला से साइबर क्राईम के जरिए की ठगी, उड़ाई लाखों की रकम

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। नगर में साइबर क्राईम के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इनमें से अधिकांश मामलों का खुलासा तक नहीं हो पा रहा है। साइबर ठगों द्वारा युवती के बैंक खाते से लाखों की रकम उड़ाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस साइबर ठगों की तलाश में जुट गई है। जोशी विला, भोटिया पड़ाव निवासी कंचन जोशी के अनुसार उसने बीती 5 जनवरी को अपने परिचित को पेटियम के माध्यम से 1200 की रकम भेजी। लेकिन उस सख्श को यह राशि प्राप्त नहीं हुई। इस पर उसने गूगल से कस्टमर केयर नंबर प्राप्त कर उसमें जानकारी ली। कस्टमर केयर से बात करने वाले सख्श ने उसे यह कहकर एक लिंक भेजी कि इसके माध्यम से उसे रकम वापस मिल जायेगी। जब उसने उस लिंक पर क्लिक किया तो इसके बाद उसके खाते से और पैसे निकल गये। इसके बाद उसके कस्टमर केयर नंबर पर पुनः संपर्क साधने पर रकम वापस आने का आश्वासन दिया गया। लेकिन रकम वापस नहीं आई। इसके बाद वह जब बैंक पहुंची तो पता चला कि उसके खाते से 2.26 लाख की रकम निकाली जा चुकी है। इस पर उसे धोखाधड़ी का एहसास हुआ और वह पुलिस की शरण में पहुंची। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात सख्श के खिलाफ धोखाधड़ी कर बैंक खाते से राशि निकालने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस साइबर ठगों की तलाश में जुट गई है। इसके लिए पुलिस मोबाइल नंबर का सहारा ले रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किन राशियों को बरतनी होगी विशेष सावधानी
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440