जालसाजों ने महिला के खाते से निकाल लिए दो लाख 75 हजार रुपये, शिकायत पर पुलिस जुटी जांच में

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। साइबर जालसाज लगातार लोगों की गाढ़ी कमाई पर हाथ साफ कर रहे हैं। अब तक दर्जनों लोगों को निशाना बनाकर लाखों रुपये हड़पे जा चुके हैं। सबसे बड़ी चपत करायल जौलासाल निवासी हिमांशी साही को लगाई गई है। पीड़िता के खाते से 2 लाख 75 हजार की रकम उड़ा ली हैं।

यह भी पढ़ें -   202 ग्राम चरस संग दो तस्कर दबोचे, स्कूटी जब्त

पुलिस को सौंपी तहरीर में करायल जौलासाल निवासी हिमांशी शाही ने कहा है कि उसे बीते दिवस एक सख्श का फोन आया। फोन करने वाले ने उसे यह कहा कि वह उसके पति के ऑफिस से बोल रहा हूं और उसकी सैलरी भेजनी है। लिहाजा वह बैंक खाता नंबर बता दें। फोन करने वाले सख्श के कहने के आधार पर महिला ने उसे ओटीपी भी बता दी। इसके बाद फोन करने वाले ने महिला के खाते में कुछ पैसे भी डाले। लेकिन कुछ ही देर में महिला के खाते से दो लाख 75 हजार की रकम उड़ा ली गई। पीड़िता ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें -   प्रेस क्लब हल्द्वानी का होली मिलन महोत्सव बना सांस्कृतिक एकता और भाईचारे का उत्सव
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440