समाचार सच, हल्द्वानी। महानगर में सोशल मीडिया में आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने से क्षेत्र के किन्नरों में रोष व्याप्त है। यहां बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के आजादनगर निवासी छह किन्नरों ने साथी किन्नर पर आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। पीड़ित किन्नरों तहरीर देकर पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के आजाद नगर वार्ड नंबर 25 के रहने वाले किन्नरों ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर में किन्नरों का कहना है कि वे सब हल्द्वानी, लालकुआं, चोरगलिया, हल्दूचौड़, मोटाहल्दू, गोरापड़ाव और तीनपानी क्षेत्र में बधाइयां देने व नेग मांगने का काम करते हैं। एक काठगोदाम निवासी एक किन्नर आपराधिक किस्म का है जिसके पास उनकी आपत्तिजनक वीडियो हैं। वीडियो के दम पर वह उन्हें ब्लैकमेल करता है। आरोपी ने विरोध करने पर उक्त वीडियो सोशल मीडिया में पोस्ट कर दी। साथ ही वह उन्हें जान से मारने की धमकी भी देता है।
तहरीर में पीड़ित किन्नरों ने यह भी आरोप लगाया कि काठगोदा निवासी आरोपी किन्नर बनकर अवैध वसूली करता है, जबकि आरोपी ने फर्जी तरीके से अपना लिंग परिवर्तन कराया है। साथ ही आरोपी किन्नर ने धमकी दी है कि विरोध करने पर वह आत्महत्या कर उनके नाम से सुसाइड नोट छोड़ जाएगा। कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440

















