यूपी की पुलिस से बचने के चक्कर में उत्तराखण्ड पहुंचा जेबकतरों का गैंग, हल्द्वानी में काटी जेब, आए पकड़ में

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। कोतवाली पुलिस ने अन्तर्राज्यीय जेबकतरा गैंग का पर्दाफाश किया है। इस गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से नगदी व अन्य कागजात बरामद किए गए हैं

पुलिस के अनुसार 12 मई को आदर्श नगर तल्ली बमोरी निवासी मुकेश कुमार सक्सेना ने तहरीर दी कि मुरादाबाद से हल्द्वानी बस में आते समय कालूसाही मन्दिर के पास बस से उतरते समय किसी अज्ञात चोर ने उसकी जेब काटकर पर्स चोरी कर लिया है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए घटनास्थल के आस पास सीसीटीवी कैमरों को चैक किया गया। इस दौरान चार अन्तर्राज्यीय पाकेटमार को एफटीआई बाईपास के पास से गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से 8000 रुपए और पर्स में रखे आधार कार्ड, पैन कार्ड बरामद किए।

मौके से अरशद पुत्र जमील अहमद निवासी मोहल्ला कल्याण सिंह निवासी अटौडा रोड़ थाना मवाना मेरठ, फैजल अहमद पुत्र मुन्ना निवासी साउथ खालापार निकट मदीना मस्जिद दरोगा कोठी थाना खालापार मुजफ्फरनगर, अरशद पुत्र बाबू निवासी मोहल्ला कल्याण सिंह अटौडा रोड थाना मवाना मेरठ और शकील पुत्र रहीस अहमद निवासी मुमताज नगर गुलईस्ता गार्डन गली नं05 थाना लीसाड़ी गेट जिला मेरठ को गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें -   सोमवती अमावस्या पर हरिद्वार में उमड़ा आस्था का सैलाब, हरकी पैड़ी से अन्य घाटों तक श्रद्धालुओं की भीड़

पूछताछ में उसने बताया कि पहले वह मेरठ मुज्जफरनगर के आस- पास बसों में व भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर पॉकेटमारी की घटनाओं को अन्जाम दिया जाता था, परन्तु उत्तर प्रदेश में इनकी सक्रियता का पता पुलिस को चलने के कारण उनके द्वारा उत्तराखण्ड का रूख किया गया। घटना से पहले वहाँ से पहाड़ को आने वाली बसों में यात्री बनकर अलग- अलग सीटों पर बैठ जाते हैं।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड के 26वें स्थापना दिवस पर शहीदों को CM धामी ने किया नमन, PM मोदी ने पत्र भेजकर दी बधाई; देवभूमि को बताया आध्यात्मिक राजधानी बनने का हकदार

इसके बाद बस में किसी यात्री को चिन्हित कर लेते हैं जैसे वह यात्री बस से उतरने लगता है तो चारों उसके आगे पीछे खड़े होकरउलझा देते हैं। इस दौरान गिरोह का मुखिया अरशद पुत्र जमील अहमद यात्री की जेब से पर्स पार कर लेता है और उसके बाद जेब कतरी से मिले रूपयों का आपस में बंटवारा कर लेते हैं और गिरोह के आने जाने के खर्चा अरशद द्वारा ही उठाया जाता है। पुलिस चारो को कोर्ट में भेजने की तैयारी कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440