मैकेनिक की दुकान में हो रही थी गैस रिफलिंग

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। दुकान की आड़ में हो रहे गैस रिफलिंग कारोबार का पूर्ति निरीक्षक व पुलिस की संयुक्त टीम ने भंडाफोड़ किया है। यहां ऑटो में घरेलू गैस सिलेंडरों से रिफलिंग होती मिली। मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम में कार्यवाही कर न्यायालय में पेश किया गया है। नगर में गैस रिफलिंग का अवैध कारोबार जोरों पर है। घरेलू गैस सिलेंडरों से छोटे सिलेंडरों व आटो में रिफलिंग कर महंगे दामों में बेचने का खेल चल रहा है। इसकी सूचनाएं लगातार आपूर्ति विभाग व पुलिस को मिल रही हैं। इस क्रम में मुखानी थाना क्षेत्र में गैस रिफलिंग की सूचना पर पूर्ति निरीक्षक रवि सनवाल व मुखानी थाना पुलिस ने कमलुवागांजा रोड में बोरा मैकेनिक नामक दुकान में छापा मारा। जहां टीम को दुकान की आड़ में अवैध रूप से गैस रिफलिंग होती मिली। इस पर दुकानस्वामी खुशाल सिंह पुत्र बच्ची सिंह बर्गली निवासी स्टील फैक्ट्री, मुखानी को गिरफ्तार कर लिया गया। मौके पर टीम को मिला कि घरेलू गैस सिलेंडर से ऑटो में अवैध रूप से गैस रिफलिंग की जा रही है। साथ ही टीम ने दुकान से 4 सिलेंडर, इलैक्ट्रॉनिक कांटा व गैस रिफलिंग के अन्य उपकरण जब्त कर लिये। आरोपी को आवश्यक वस्तु अधिनियम में कार्यवाही की गई है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। टीम में पूर्ति निरीक्षक रवि सनवाल के साथ एसआई मंजू ज्याला, कांस्टेबल विरेंद्र रावत व जगदीश राठोड़ शामिल रहे।

यह भी पढ़ें -   निस्वार्थ भाव से पक्षियों की मदद करने पर शनि, राहु और केतु से जुड़े कष्टों में राहत मिलती है

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440