सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने फ्लैग ऑफ कर किया हैली सेवा का शुभारम्भ
समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड में सहस्त्रधारा हैलीपैड से गौचर चिन्यालीसौड़ हैली सेवा शनिवार से शुरू हो गयी हैं। ज्ञात हो कि यात्री को उक्त हैली सेवा में मात्र 40 मिनट में लगेंगे। सड़क मार्ग से आमतौर पर गौचर तक पहुंचने में लगभग 10 घंटे लग जाते हैं। शनिवार को मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने उड़ान योजना के अन्तर्गत सहस्त्रधारा हैलीपैड से गौचर एवं चिन्यालीसौड़ के लिए हैली सेवा का फ्लैग ऑफ कर शुभारम्भ किया।
शुभारम्भ कार्यक्रम में बोलते हुए सीएम श्री रावत ने कहा कि हैली सेवा शुरू होने से दूरस्थ क्षेत्रों को अत्यधिक लाभ पहुंचेगा। यह राज्य के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। पर्वतीय क्षेत्रों में इमरजेंसी सेवाओं के समय यह सेवा बहुत ही लाभप्रद होगी। राज्य सरकार की कोशिश है कि और जनपदों को भी हैली सेवा के माध्यम से जोड़ा जाए। हैली सेवाओं के शुरू होने से राज्य के पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कनेक्टिविटी को बढ़ाने के लिए प्रदेश की हवाई पट्टियों को विकसित किये जाने की दिशा में कार्य चल रहा है। राज्य सरकार छोटे हवाई जहाज की सेवाओं को शुरू करने के लिए प्रयास कर रही है।
इस अवसर पर पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. धन सिंह रावत, विधायक गणेश जोशी, श्रीमती मुन्नी देवी, सुरेन्द्र सिंह नेगी, मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह, सचिव भारत सरकार प्रदीप सिंह खरोला एवं सचिव पर्यटन विभाग उत्तराखण्ड दिलीप जावलकर भी उपस्थित थे।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


