गौलापार वासियों ने की कप्तान से मुलाकात, अवैध शराब बिक्री में लगाएं रोक

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। गौलापार क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री के चलते क्षेत्रवासियों में आक्रोश व्याप्त है जिसके चलते वह इनके खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों व जनप्रतिनिधियों से पुलिस कप्तान से गुहार लगाई है। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने एसएसपी से कहा कि गौलापार में 16 स्थानों पर अवैध शराब की बिक्री हो रही है। जिनमें गोविंद ग्राम, सुल्ताननगरी, पश्चिमी खेड़ा, पूर्वी, नवाड़ खेड़ा, देवला मल्ला, देवला तल्ला के कई स्थान शामिल हैं। इसके साथ ही गौलापार के कई स्थानों में प्रत्येक सप्ताह अवैध शराब की बिक्री के अवैध अड्डे बन रहे हैं। तस्कर खुलेआम अवैध शराब की बिक्री कर रहे हैं। इससे जनस्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ने के साथ ही क्षेत्र का माहौल भी खराब हो रहा है। उन्होंने इस सबके लिए पुलिस की कार्यप्रणाली को भी जिम्मेदार ठहराया। कहा कि क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री की शिकायत लगातार पुलिस से की जा रही है। बावजूद इसके इस कारोबार पर अंकुश लगाने की दिशा में कोई कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। जिससे शराब तस्करों के हौंसले बुलंद हो रहे हैं। कहा कि गौलापार खेड़ा चौराहे की पुलिस चौकी के बगल में ही दो जगहों पर खुलेआम शराब बेची जा रही है। जिससे माहौल और अधिक बिगड़ रहा है। उन्होंने एसएसपी से अवैध शराब की बिक्री पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। चेतावनी दी कि यदि यदि दस दिन के भीतर क्षेत्र में अवैध शराब का कारोबार बंद नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन छेड़ दिया जाएगा। जिसकी समस्त जिम्मेदारी पुलिस-प्रशासन की होगी। ज्ञापन देने वालों में ग्राम प्रधान खेड़ा लीला देवी, नवाड़ खेड़ा हीरा सिंह बिष्ट, क्षेत्र पंचायत सदस्य मनोज सिंह रावत, ललित जोशी, राम सिंह, लाल सिंह, विनीता नौला, विद्या देवी, अर्जुन सिंह बिष्ट, आनंद सिंह मेहता समेत कई जनप्रतिनिधि व क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440