काठगोदाम रेलवे स्टेशन में अव्यवस्थाएं देख महाप्रबंधक ने जतायी नाराजगी

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। काठगोदाम रेलवे स्टेशन में व्याप्त अव्यवस्थाओं को जल्द दूर किया जाए। साथ ही नई ट्रेनों के संचालन के लिए तैयारियां पूरी कर ली जाएं। यह निर्देश मंगलवार को पूर्वाेत्तर रेलवे के महाप्रबंधक विनय कुमार त्रिपाठी ने स्टेशन अधिकारियों को दिए। पूर्वाेत्तर रेलवे के महाप्रबंधक विनय कुमार त्रिपाठी मंगलवार को काठगोदाम रेलवे स्टेशन पहुंचे। जहां उन्होंने व्यवस्थाओं का बारिकी से जायजा लिया। स्टेशन में अव्यवस्थाएं देख महाप्रबंधक ने नाराजगी जाहिर की। साथ ही स्टेशन अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह व्यवस्थाओं में जल्द सुधार करना सुनिश्चित करें। इस दौरान उन्होंने काठगोदाम रेलवे स्टेशन को देश का वन ऑफ द बेस्ट रेलवे स्टेशन बनाने के लिए अधिकारियों को टिप्स भी घ्दिए। कहा कि जल्द कोविड-19 को ध्यान में रखकर नई ट्रेन का संचालन किया जाए। अधिकारियों को निर्देश दिए कि नई ट्रेनों के संचालन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण कर ली जाएं।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440