Getting tired even after doing a little work? Make these foods your diet today
समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। गर्मियों के मौसम में पसीना पसीना हो जाना आम बात है। इस पसीने के साथ थकान भी होने लगती है. जरा सी मेहनत करो तो लगता है कि थककर चूर हो चुके हैं। सिर्फ गर्मी ही नहीं किसी और सीजन में भी ऐसा ही हाल होता है तो आपको थकान के कारणों पर गौर करना जरूरी है। कई बार नींद पूरी न होने पर थकान होती है। लेकिन अधिकांशतः ऐसा डाइट की वजह से भी हो सकता है। अगर आपकी डाइट में जरूरी न्यूट्रिएंट्स न हो तो भी थकान ज्यादा हो सकती है। जिससे निपटने के लिए अपनी डेली डाइट में कुछ चीजें ध्यान से शामिल कर लें।
ओमेगा 3 फैटी एसिड
इटली की यूनिवर्सिटी ऑफ सियना की रिसर्च में दावा किया है कि ओमेगा 3 फैटी एसिड से अलर्टनेस बढ़ती है। जो लोग अपनी डाइट में फिश, सीड्स जैसी चीजों का अच्छी मात्रा में सेवन करते हैं उन्हें कम थकान होती है। और वो दूसरों की तुलना में ज्यादा अलर्ट भी रहते हैं।
बादाम
बादाम में थकान से लड़ने की ताकत होती है. बादाम खाने से भूख भी कम ही लगती है। इसके अलावा ये भी विटामिंस और जिंक के अलावा ओमेगा थ्री फैटी एसिड का रिच सोर्स है. जो शरीर को भरपूर एनर्जी भी देता है। जिससे फटीग नहीं होता।
केला
आपको फल खाना पसंद हो या न पसंद हो, दोनों ही सूरतों में केले से मुंह मत मोड़िए. थकान होने पर या थकान होने से रोकने के लिए केला एक कारगर फल है जो इंस्टेंट एनर्जी भी देता है. केले में आपको पोटैशियम, फाइबर्स और कई तरह के विटामिन्स भरपूर मात्रा में मिलते हैं। जो आपको थकान से कोसो दूर रखते हैं।
पानी
डाइट में कुछ चीजें शामिल करना जितना जरूरी है, उतना ही महत्व पानी का है। आप जितना पानी पिएंगे आपका शरीर उतना ही ज्यादा हाइड्रेट रहेगा। शरीर में पानी की पर्याप्त मात्रा होने से थकान, फटीग, सुस्ती का अहसास कम होता है।
वर्कआउट
इन सबके साथ साथ शरीर को एक्टिव रखना सबसे ज्यादा जरूरी है। एक नियम के साथ रोज वर्कआउट या हल्की फुल्की एक्सरसाइज करने से आपकी फिटनेस बनी रहेगी। मसल्स स्ट्रेच होंगी तो उनका स्ट्रेस भी रिलीज होगा। जिससे शरीर में चुस्ती आएगी।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



