संदिग्ध परिस्थितियों में युवती ने लगायी फांसी, मौत

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। थाना वसंत विहार के तेलपुर हरबंसवाला में संदिग्ध परिस्थितियों एक लड़की ने अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने शव का पंचायत नामा भर कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।

जानकारी के अनुसार 112 द्वारा थाना वसंत विहार पुलिस को सूचना दी कि तेलपुर हरबंसवाला में एक लड़की ने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। जिस पर तत्काल प्रभारी निरीक्षक द्वारा वरिष्ठ उप निरीक्षक एवं महिला उप निरीक्षक तथा चीता कर्मगणों को मौके पर भेजा गया। प्रभारी निरीक्षक स्वयं भी घटनास्थल पर पहुंचे। मौके पर मृतिका शिवानी पुत्री जोसेफ निवासी हरबंसवाला तेलपुर उम्र 23 वर्ष जो मृत अवस्था में थी के संबंध में आसपास पूछा गया तो बताया कि मृतिका के पिता जोसेफ प्रातः 9 बजे अपने काम पर चले गए थे, दो भाई हैं। जो 2 दिन से घर पर नहीं है। लड़की सुबह से घर पर अकेली थी, जब दरवाजा नहीं खोल रही थी, तो पिता एवं आसपास के लोगों द्वारा घर का दरवाजा तोड़कर देखा तो लड़की चुन्नी से फांसी लगाई थी। पिता द्वारा चुन्नी को काटकर लड़की को नीचे उतारा गया, लड़की का शरीर ठंडा हो चुका था। मृतिका के शव को 108 के माध्यम से कोरोनेशन अस्पताल भेजा गया। थाना वसंत विहार पुलिस का कहना हैं की घटना की जांच की जा रहीं है।

यह भी पढ़ें -   आज ‘अर्थ आवर’ पर एक घंटे के लिए रोशनी होगी बंद, पर्यावरण बचाने का संदेश देगा उत्तराखंड

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440