चार दिन से युवती लापता, परिजनों ली पुलिस की शरण

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। एक युवती चार दिन से लापता है। काफी खोजबीन के बाद भी उसका सुराग नहीं लग पाया है। थकहार कर परिजनों ने पुलिस की शरण ली है। पुलिस ने युवती की तलाश शुरू कर दी है। खेड़ा गौलापार निवासी महिला के अनुसार उसकी 19 वर्षीय पुत्री बीती 21 जनवरी को हल्द्वानी बाजार जाने की बात कहकर घर से निकली। लेकिन वापस नहीं लौटी। जिससे परिवारजनों को उसकी चिंता सताने लगी और ढूंढखोज शुरू की गई। युवती को सहेलियों के अलावा रिश्तेदारी में भी तलाशा गया, लेकिन कुछ पता नहीं चला। महिला के अनुसार उसकी पुत्री का मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ आ रहा है। जिसके चलते उन्हें उसकी अनिष्ट की आशंका सता रही है। महिला ने पुलिस से पुत्री की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि युवती को जल्द बरामद कर लिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   अब हर घर में गूंजेगा भारत माता का जयघोष! नैनीताल की प्रियंका जोशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, महिलाओं में जगाएंगी राष्ट्रभक्ति की अलख
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440