स्कूल जाने को घर से निकली छात्रा लापता, परिजनों ने कराई गुमशुदगी दर्ज

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र से स्कूल जाने को घर से निकाली एक छात्रा लापता हो गयी। काफी खोजबीन के बाद परिजनों ने उसकी गुमशुदगी पुलिस में दर्ज करवाई है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने छात्रा की तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में गूंजा ‘आजा मां’ का जयकारा! 33वें भव्य जागरण में झूम उठा पूरा शहर, फूलों से सजा हिमालय फार्म बना दिव्य दरबार

मुखानी क्षेत्र निवासी कमला देवी पत्नी वीरेंद्र आर्या ने पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि उनकी 17 वर्षीय पुत्री जो धौलाखेड़ा स्थित राजकीय इंटर कालेज में पढ़ती है। वह बुधवार को स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी लेकिन जब वह वापिस नहीं आई तो परिजनों को चिंता होने लगी जिसकी चलते परिजनों ने पुत्री के परिचितों एवं स्कूल आदि में उसकी छानबीन की तो उसका कोई पता नहीं चला जिसपर उन्होंने पुलिस की शरण में जाना उचित समझा और उसकी गुमशुदगी की तहरीर पुलिस को सौंप सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई। सूचना के आधार पर पुलिस ने छात्रा की तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -   21 मार्च को हल्द्वानी में मेगा पॉलिटिकल शो! राजनाथ सिंह की जनसभा से पहले CM धामी का सख्त निरीक्षण
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440