बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए दिल्ली के सभी स्कूल 5 नवंबर तक रहेंगे बंद

खबर शेयर करें

समाचार सच, नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में भारी प्रदूषण को देखते हुए दिल्ली के सभी स्कूलों को पांच नवंबर तक के लिए बंद कर दिया है।
राजधानी में दम घोंटू और जान लेवा प्रदूषण को देखते हुए उच्चतम न्यायालय गठित पर्यावरण प्रदूषण(रोकथाम एवं नियंत्रण प्राधिकरण (ईपीसीए) ने शुक्रवार को दिल्ली. राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में जन स्वास्थ्य आपातकाल की घोषणा करते हुए पांच नवंबर तक सभी प्रकार के निर्माण कार्यों पर रोक लगा दी है। दिल्ली सरकार ने भी प्रदूषण की वजह से राजधानी के सभी स्कूलों को पांच नवंबर तक बंद करने का ऐलान किया। प्राधिकरण ने प्रदूषण के ‘बेहद गंभीर’ श्रेणी में पहुंचने पर पूरी सर्दियों के दौरान पटाखे जलाने पर प्रतिबंध लगा दिया है।

ईपीसीए के अध्यक्ष भूरे लाल ने उत्तर प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली के मुख्य सचिवों को लिखे पत्र में कहा कि गुरुवार रात को दिल्ली .राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वायु गुणवत्ता बहुत खराब हो गई और वह अब ‘बेहद गंभीर ’ श्रेणी में पहुंच गई। पत्र में कहा गया है,“ हम इसे एक जन स्वास्थ्य आपातकाल की तरह ले रहे हैं क्योंकि वायु प्रदूषण का स्वास्थ्य पर विशेषकर बच्चों की सेहत पर गंभीर प्रभाव होगा।

यह भी पढ़ें -   CBSE 10वीं रिजल्ट 2026 घोषित: डिजिलॉकर और UMANG पर उपलब्ध मार्कशीट

उधर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राजधानी में प्रदूषण के विकराल रुप लेने का ठीकरा पंजाब और हरियाणा पर फोड़ते हुए कहा कि दोनों सरकारें किसानों को पराली जलाने पर मजबूर कर रही हैं।

श्री केजरीवाल ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा कि हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर और पंजाब की कैप्टन अमरेंद्र सिंह की सरकारें अपने किसानों को पराली जलाने पर मजबूर कर रही हैं जिसकी वजह से दिल्ली में भारी प्रदूषण है। उन्होंने कहा कि गुरुवार को दिल्ली स्थित पंजाब और हरियाणा भवन पर लोगों ने प्रदर्शन कर वहां की सरकारों के प्रति अपना रोष प्रकट किया।

यह भी पढ़ें -   CBSE 10वीं रिजल्ट 2026 घोषित: डिजिलॉकर और UMANG पर उपलब्ध मार्कशीट

मुख्यमंत्री ने कहा कि पड़ोसी राज्यों में पराली जलाने से राजधानी में धुंआ आ रहा है और इससे दिल्ली गैस चौंबर में तब्दील हो गई । इस दम घोंटू वातावरण से हमें स्वयं को बचाना बहुत जरुरी है । सरकार ने निजी और सरकारी स्कूलों में आज से 50 लाख मास्क बांटने कर काम शुरु किया है। उन्होंने दिल्ली के लोगों से अपील की कि वह जरुरत पड़ने पर मास्क का इस्तेमाल करें । उन्होंने कहा कि यह सबकी जिंदगी और सेहत का सवाल है । प्रदूषण के मुद्दे पर सबको तुरंत कुछ करना होगा।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440