इधर से जाएं! हल्द्वानी ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, 9 सितम्बर को घर से निकलने से पहले जान लीजिए रूट डायवर्जन

खबर शेयर करें

Haldwani News: समाचार सच, हल्द्वानी। मॉ नन्दा सुनन्दा दिव्य ज्योति महोत्सव कार्यक्रम के दौरान 9 सितम्बर को हल्द्वानी में कदली वृक्ष लाने का कार्यक्रम है। जिसके कारण हल्द्वानी यातायात डायवर्जन रहेगा। ट्रैफिक पुलिस द्वारा यातायात एडवाइजरी जारी की है। यह डायवर्जन 9 सितम्बर को प्रातः 11 बजकर 30 मिनट से यात्रा समाप्ति तक प्रभावी रहेगा।

यह डायवर्जन प्लानः
-कदली वृक्ष यात्रा बीर शिवा स्कूल से हाईडिल तिराहे के मध्य होने पर शहर हल्द्वानी से काठगोदाम की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन आवास विकास तिराहा से डायवर्ट होकर रोड के दाहिने भाग से होकर जायेंगे।
-जब यात्रा हाईडिल तिराहा से पनचक्की की ओर प्रस्थान करेगी तक समस्त प्रकार के वाहन आवास विकास तिराहा से नैनीताल रोड होते हुए अपने गन्तब्य को जायेंगे।
-पर्वतीय क्षेत्र से आने वाले एवं पनचक्की रोड को जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन कॉलटैक्स तिराहा से हाईडिल तिराहा होते हुए तिकोनिया से अपने गन्तब्य को जायेंगे।
-यात्रा प्रारम्भ होने से समाप्ति तक समस्त प्रकार का वाहनों का कॉलटैक्स तिराहा/हाईडिल तिराहा से पनचक्की तिराहा की ओर प्रवेश पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा।

यह भी पढ़ें -   नवरात्रि में मां दुर्गा को क्यों चढ़ाया जाता है लाल रंग? जानिए धार्मिक और ज्योतिषीय महत्व

-लालडॉट तिराहे से काठगोदाम की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन लालडॉट तिराहे से मुखानी चौराहा होते हुए अर्बन बैंक तिराहा/कालाढूंगी तिराहा से अपने गन्तव्य को जायेंगे।
-कदली वृक्ष यात्रा लालडॉट तिराहा से ऊँचापुल के मध्य होने पर मुखानी चौराहा से लालडॉट की ओर आने वाले समस्त प्रकार के वाहन पीलीकोठी तिराहे से डायवर्ट होकर नीम का पेड़ होते हुए अपने गन्तब्य को जायेंगे।
-ऊँचापुल तिराहा से चौफला चौराहा होते हुए चम्बल पुल की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन ऊँचापुल तिराहा से डायवर्ट होकर कुसुमखेडा तिराहा से लालडॉट तिराहा होते हुए मुखानी चौराहा से अर्बन बैंक तिराहा / कालाढुंगी तिराहा होते हुए अपने गन्तब्य को जायेंगे।
-कदली वृक्ष यात्रा पनचक्की तिराहा से पानी की टंकी के मध्य होने पर मुखानी चौराहा से काठगोदाम की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन मुखानी चौराहा से डायवर्ट होकर अर्बन बैंक तिराहा / कालाढुंगी तिराहा होते, अपने गन्तब्य को जायेंगे।

-कदली वृक्ष यात्रा पानी की टंकी से डिग्री कॉलेज तिराहा के मध्य होने पर तिकोनिया चौराहा से कुल्यालपुरा चौराहा की ओर समस्त प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा।
-पानी की टंकी से कुल्यालपुरा चौराहा की ओर समस्त प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा।
-दोनहरिया तिराहा से कुल्यालपुरा चौराहा की ओर समस्त प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा।
-डिग्री कॉलेज तिराहा से कुल्यालपुरा चौराहा की ओर समस्त प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा।
-नवाबी रोड कलावती चौराहा से कुल्यालपुरा चौराहा की ओर समस्त प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में गूंजा ‘आजा मां’ का जयकारा! 33वें भव्य जागरण में झूम उठा पूरा शहर, फूलों से सजा हिमालय फार्म बना दिव्य दरबार

-कदली वृक्ष यात्रा डिग्री कॉलेज तिराहा से आवास विकास तिराहा के मध्य होने पर शहर हल्द्वानी से काठगोदाम की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन तिकोनिया चौराहा से डायवर्ट होकर कैनाल रोड होतें हुए कुल्यालपुरा से दोनहरिया से पनचक्की होते हुए अपने गन्तब्य को जायेंगे।
-कदली वृक्ष यात्रा के प्रस्थान/आगमन के दौरान तिकोनिया चौराहा से ठंडी सडक होते हुए आवास विकास तिराहा की ओर आने-जाने वाले समस्त प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440