धूमधाम से मनाया गया गोलज्यू महाराज स्थापना वार्षिकोत्सव

खबर शेयर करें

धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रम व भजन-कीर्तन से पूरा वातावरण हुआ भक्तिमय

समाचार सच, हल्द्वानी। गोलज्यू महाराज स्थापना समिति द्वारा गोलज्यू महाराज के चतुर्थ मूर्ति स्थापना संतोषी माता मंदिर, राजेन्द्र नगर में धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर आयोजित धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रम व भजन-कीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। दो दिवसीय कार्यक्रम के अंत में हवन यज्ञ के उपरान्त विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया। जिसमें भारी संख्या में भक्तजनों ने प्रसाद ग्रहण किया।

गुरूवार को मन्दिर परिसर पर हवन यज्ञ के उपरान्त भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। इस दौरान कलाकारों अपनी भजनों से भक्तजनों को झूमने पर मजबूर दिया। तद्पश्चात आरती के बाद विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में बैंक्वेट हॉल स्वामी अरुण बिष्ट की कार में संदिग्ध मौत, अस्पताल के पास खड़ी गाड़ी से मिला शव

समिति द्वारा कार्यक्रम के मुख्यअतिथि उत्तराखण्ड नगरीय पर्यावरण संरक्षण परिषद के उपाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र हर्बोला व वार्ड 12 की पार्षद राधा आर्या को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर श्री हर्बोला ने उक्त वार्षिकोत्सव की समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों को बधाई दी। समिति के अध्यक्ष रविन्द्र बाली ने अतिथियों व समस्त आगुन्तकों का आभार व्यक्त करते हुए समिति के क्रियाकलापों के बारे में जानकारी दी।

दो दिवसीय वार्षिकोत्सव के पहले दिन मन्दिर में गोलज्यू महाराज की जागर का आयोजन किया। तद्पश्चात शाम को आयोजित धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रम में कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। इस दौरान राधा कृष्णा, शंकर पार्वती व मां काली की झांकी के माध्यम से उपस्थित भक्तजनों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
कार्यक्रम के मुख्यअतिथि पूर्व मण्डी समिति अध्यक्ष सुमित हृदयेश एवं कांग्रेसी नेता गोविन्द सिंह को समिति ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

यह भी पढ़ें -   विकास को रफ्तार: हल्द्वानी में सीएम धामी द्वारा 132.55 करोड़ की 39 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

कार्यक्रम को उपाध्यक्ष पवन बिष्ट, अशोक कुमार, सुभाष गुप्ता, महामंत्री हितेश चन्द्र शर्मा, कोषाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र आर्या, मनीष कुमार आर्या, दीपक कुमार, मनोज कश्यप, सुनील कुमार, मनीष माहेश्वरी, प्रताप सिंह, राहुल रस्तोगी, तरूण कुमार रॉय, पूरन चन्द्र, विनोद बिष्ट, पवन साहू, रवि कुमार, नीरज कुमार, जानकी प्रसाद कश्यप, राजेश साहू, नरेन्द्र कुमार, कमल बिष्ट, दुष्यन्त पाण्डे, चन्द्रशेखर परगाई आदि ने सहयोग किया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से समिति के अध्यक्ष रविन्द्र बाली, देवभूमि उद्योग व्यापार मण्डल के अध्यक्ष गोविन्द सिंह बगड्वाल, महामंत्री राजीव जायसवाल, भाजपा नेता जितेन्द्र मेहता, विनीत अग्रवाल, प्रताप रैक्वाल व कांग्रेस नेता हेमंत साहू सहित भारी संख्या में भक्तजन उपस्थित थे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440