हल्द्वानी के सिनेप्रमियों के लिये खुशखबरी, लक्ष्मी सिनेप्लेक्स में दूसरे स्क्रीन का शुभारम्भ 26 अगस्त को

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। महानगर हल्द्वानी के सिनेप्रेमियों के लिये एक खुशखबरी है। अभी लोग लक्ष्मी सिनेप्लेक्स में एक स्क्रीन का मजा ले रहे थे, अब इस सिनेप्लेक्स में दूसरा स्क्रीन बनकर तैयार हो गया है। जिसका कल 26 अगस्त को शुभारम्भ है। आपको बता चले की पुराना लक्ष्मी टाकिज नये रंग रूप में सभी सुविधाओं के साथ लक्ष्मी सिनेप्लेक्स इसी वर्ष 22 फरवरी से क्षेत्र के सिनेप्रेमियों के लिये शुरू किया गया था।

यह भी पढ़ें -   रुद्रपुर सिडकुल में मिला अज्ञात युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस-पहचान अब तक नहीं

उक्त जानकारी देते हुए सिनेप्लेक्स के स्वामी सुरेश चन्द्र अग्रवाल ने बताया कि लक्ष्मी सिनेप्लेक्स के दूसरे स्क्रीन सिनेमा हाल पूर्णताः वातानुकूलित है। जिसमें 48 पुश बैंक आरामदायक सीट, बड़ा स्क्रीन (पर्दा), डिजिटल टैक्नॉलाजी व डाल्बी साउंड, केपसूल लिफ्ट, स्नेक्स कैंटीन व पार्किंग की सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि जिसमें ऑन-लाइन टिकट की सुविधा भी है जो आप एप ‘बुक माइ शो’ से बुक कर सकते है। उक्त दूसरा स्क्रीन सिनेमाहाल 26 अगस्त से क्षेत्र के सिनेप्रेमियों के लिये शुरू किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सिनेप्लेक्स पहले स्क्रीन में 4 शो तथा दूसरे स्क्रीन में 3 शो की टाइमिंग होगी।

यह भी पढ़ें -   धामी सरकार का विकास संकल्प मजबूत- पहली कैबिनेट बैठक में जनहित के 16 अहम फैसले
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440