समाचार सच, हल्द्वानी/देहरादून। कोरोना संक्रमण के मामले में उत्तराखंड के लिए अच्छी खबर है। राज्य में दो दिन में काई भी कोरोना पॉजिटिव का मरीज नहीं बढ़ा है। शुक्रवार को मिली 101 रिपोर्ट में एक भी कोरोना पॉजिटिव नहीं निकला। जांच में यह सभी नैगेटिव पाये गये।
राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 35 है, इनमें सबसे ज्यादा संख्या 18 देहरादून जिला में है। जबकि इसके बाद नैनीताल जिला में आठ तथा ऊधमसिंह नगर में चार, हरिद्वार में तीन, पौड़ी व अल्मोड़ा जिला में एक-एक कोरोना संक्रमित रोगी हैं। अभी तक राज्य में पांच मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी भी दी गई है।
इंटीग्रेटेड डिजीज सर्विलांस प्रोग्राम के राज्य कंट्रोल रूम के हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्यभर से आज तक कोविड-19 के 1688 सैंपल लैब में जांच के लिए भेजे गए हैं, जिनमें से 1320 की रिपोर्ट नैगेटिव आई हैं। 333 लोगों के सैंपलों की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। अभी तक राज्य में 40413 होम व इंस्टीट्यूशनल क्वारान्टाइन में हैं, जबकि 263 लोग अस्पतालों के आइसोलेशन वार्डों में भर्ती हैं।




सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


