अच्छा वक्त आने वाला है बताते हैं ये सपने

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। सपने देखना सामान्य क्रिया है लेकिन स्वशास्त्र के अनुसार, यह एक महज संयोग नहीं है। सपने बहुत कुछ कहते हैं, बस इनके पीछे का रहस्य समझ में आना चाहिए। प्राचीन समय में राजा-महाराज अपने शासन काल में स्वप्न विशेषज्ञों को दरबार में रखते थे, जिससे वह उनके रहस्यों के बारे में बता सकें। अचेतन मन से देखे गए कुछ सपने आपको हंसी दे जाते हैं तो कुछ आपको परेशानी में डाल जाते हैं। हर सपने का कोई ना कोई अर्थ जरूर होता है या फिर यूं कहा जाए कि वह आने वाले भविष्य के बारे में जानकारी देते हैं। कुछ सपने ऐसे होते हैं कि जो देखने में तो भयानक लगते हैं लेकिन वे सुख-समृद्धि का संकेत देते हैं, वहीं कुछ सपने ऐसे होते हैं, जिनको देखने में अच्छा लगता है लेकिन उसका विपरित प्रभाव जीवन पर पड़ता है। हम आपके कुछ सपनों का अर्थ बताने जा रहे हैं, जिनको देखने से अच्छा वक्त आता है।
सपने में तेज धूप देखना
स्वपन शास्त्र के अनुसार, अगर आप सपने में तेज धूप देख रहे हैं तो आपको खुश होने की जरूरत है। इसका मतलब है कि नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं और आपको कहीं से अचानक धन प्राप्ति होने वाली है। साथ ही जीवन में उन्नति के मार्ग भी खुलने वाले हैं।
सपने में ठिठुरते हुए देखना
सपने में अगर आप खुद को ठंड में ठिठुरते हुए देख रखें हैं तो यह आपके लिए शुभ है। इसका मतलब है कि आपके आने वाले दिन अच्छे होने वाले हैं। आने वाले दिनों में आपको रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं, साथ ही आपको सफलता भी मिलने वाली है।
सपने में छिपकली देखना
सपने में छिपकली देखना भी शुभ माना जाता है। इसका मतलब होता है कि आपके जीवन में खुशियां आने वाली हैं और अचानक से धन प्राप्त होने वाला है। साथ ही घर-परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। छिपकली देखना यह भी संकेत देता है कि आपको शत्रुओं से निजात मिलने वाली है।
सपने में नौकरी से छंटनी देखना
सपने में अगर आप ऑफिस में छंटनी देख रहे हैं तो यह आपके लिए शुभ संकेत है। इसका मतलब है कि आपका प्रमोशन होने वाला है और आपको जीवन में कई नए अवसर प्राप्त होने वाले हैं। साथ ही यह सपना सुख-समृद्धि और वैभव से भी जोड़कर देखा जाता है।
सपने में टोपी पहनते हुए देखना
सपने में अगर आप खुद को टोपी पहनते हुए दिख रहे हैं तो यह आपके लिए लाभदायक संकेत है। इसका मतलब है कि कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ने वाला है और नए लोगों से मेल-मिलाप लाभदायक होगा। साथ ही आने वाले समय में आपका सम्मान भी बढ़ने के योग बन रहे हैं।
सपने में खरीदारी करते देखना
सपने में अगर आप बाजार में खरीदारी करते हुए दिख रहे हैं तो यह आपके लिए शुभ संकेत है। इसका मतलब है कि आने वाले समय में आपके लिए सबकुछ अच्छा होने वाला है। आपको आर्थिक संकट से मुक्ति मिलने वाली है और लाभ व उन्नति का मार्ग भी प्रशस्त होगा।
सपने में उडान भरते हुए देखना
सपने में अगर आप हवाई जहाज में खुद को उड़ते हुए देख रहे हैं तो यह आपके लिए मुस्कराने वाला समय है। इसका मतलब है कि आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं और आने वाला समय आपके लिए सुखदायक रहेगा। साथ ही जल्द ही आप सफलता का स्वाद चखने वाले हैं।

यह भी पढ़ें -   १२ फरवरी २०२६ बृहस्पतिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440