गोरखा सेवा समिति ने किया सीएए अधिनियम का समर्थन

खबर शेयर करें

-मासिम बैठक में गोरखा कल्याण परिषद के विस्तारीकरण न होने जताई चिन्ता

समाचार सच, हल्द्वानी। गोरखा सेवा समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों ने केन्द्र द्वारा सीएए अधिनियम के फैसले की सराहना करते हुए उसका समर्थन किया। यहां आयोजित मासिक बैठक में समिति ने गोरखा कल्याण परिषद के विस्तारीकरण न होने पर चिंता जताई है। शीघ्र ही इस बावत सरकार से पत्राचार के माध्यम से शीघ्र ही परिषद का गठन किये जाने की मांग की जायेगी।

यह भी पढ़ें -   दिल्ली पब्लिक स्कूल में ‘ग्रैंडपैरेंट्स डे’ पर उमड़ा स्नेह और संस्कारों का संगम

बैठक का संचालन करते हुए समिति महासचिव भीम सिंह राणा ने बताया कि समिति के माध्यम से एक शिष्टमंडल मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से मिलेंगा। समिति सभी जिलों के समितियों के सम्पर्क में हैं और बहुत ही जल्द महासमिति का गठन किया जा रहा है जिससे समुदाय के लोगों को हर सरकारी गैर-सरकारी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सके।

बैठक में मुख्य रूप से समिति के अध्यक्ष लक्ष्मी नाथ गोस्वामी, उपाध्यक्ष श्याम सिंह शाही, महासचिव भीम सिंह राणा, सलाहकार किशन सिंह बिष्ट, कोषाध्यक्ष प्रताप बहादुर, सदस्य श्रीमती बसंती तमांग, श्रीमती दुर्गा देवी, श्रीमती पुष्पा गोस्वामी, श्रीमती तारा देवीश्री जीवन सिंह थापा, बिशन सिंह थापा, विनोद थापा, बहादुर सिंह तमांग, सह महामंत्री राम सिंह नगरकोटी, पूर्व सचिव ज्ञान सिंह थापा, रिटायर पूर्व प्रोफेसर गज बहादुर थापा सहित आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440