सरकार ने बजट सत्र का स्थान बदला, अब 14 से 20 जून तक देहरादून में होगा यह सत्र

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। सरकार ने विधानसभा का बजट सत्र की तिथि बढ़ाने के साथ ही स्थान भी बदल दिया है। अब उक्त बजट सत्र 14 से 20 जून तक देहरादून में होगा। आपको बता दे कि पहले बजट सत्र सात से 14 जून तक ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में प्रस्तावित था। सरकार की ओर से इस संशोधित कार्यक्रम के लिये विधानसभा सचिवालय को भेजा दिया गया है।

गौरतलब है कि इस बीच चार धाम यात्रा, राज्यसभा चुनाव, मौसम जैसे कारणों का उल्लेख करते हुए बजट सत्र की तिथि आगे बढ़ाने या फिर इसे देहरादून में ही आयोजित करने की मांग विधायकों की ओर से उठाई जा रही थी। सरकार ने पहले गैरसैंण में बजट सत्र के लिए सात से 14 जून की अवधि तय की थी। इसे देखते हुए विधानसभा सचिवालय ने तैयारियां शुरू कर दी थीं। यद्यपि, वर्तमान में चार धाम यात्रा के चरम पर होने के कारण पुलिस व प्रशासनिक अमले के यात्रा की व्यवस्था में जुटे रहने और उत्तराखंड से रिक्त हो रही राज्यसभा की एक सीट के लिए 10 जून को होने वाले चुनाव को देखते हुए सत्र को लेकर संशय के बादल मंडराने लगे थे। राज्‍य में मौसम को लेकर भी चिंता जताई जाने लगी थी। भाजपा विधायक किशोर उपाध्याय और बसपा विधायक मोहम्मद शहजाद ने इन सभी कारणों का हवाला देते हुए सरकार से पुनर्विचार का आग्रह किया था। इस पर संसदीय कार्यमंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने स्पष्ट किया था कि सरकार सभी पहलुओं पर विचार कर रही है। अब सरकार ने सत्र की तिथि बढ़ाने के साथ ही स्थान भी बदल दिया है। प्रमुख सचिव विधायी एवं संसदीय कार्य हीरा सिंह बोनाल की ओर से विधानसभा सचिवालय को भेजे गए पत्र में बताया गया है कि अब 14 से 20 जून तक देहरादून में ही सत्र आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। विधानसभा से मिली जानकारी के अनुसार सत्र के आयोजन से संबंधित प्रस्ताव राजभवन को भेजा जाएगा। वहां से हरी झंडी मिलने के बाद बजट सत्र की अधिसूचना जारी की जाएगी।

यह भी पढ़ें -   पुण्य कमाने की होड़ कहीं पर्यावरण पर भारी तो नहीं?

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440