प्रातः 7 से 10 बजे तक सरकारी सस्ता गल्ला दुकानें भी खुलेंगी

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। कोरोना वायरस की रोकथाम व प्रभावी नियंत्रण हेतु प्रदेश में घोषित लॉक डाउन के बीच जिलाधिकारी सविन बंसल ने कहा कि लॉक डाउन के दौरान जनपद में आवश्यक सेवाएं यथा-डीज़ल, पेट्रोल, गैस, सब्ज़ी, राशन व खाद्य पदार्थों की आपूर्ति सुचारु रखने हेतु सम्बंधित सामाग्रियों का परिवहन करने वाले वाहनों को लॉक डाउन के प्रतिबंध से व्यवधान रहित रखा गया है।

जिलाधिकारी ने कहा है कि दुकानें प्रातः 7 बजे से 10 बजे तक खोली जाएंगी। दुकानों से खाद्य सामग्री की खरीद-फरोख्त निर्धारित समय पर ही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि सरकारी सस्ता गल्ला दुकानें भी निर्धारित समय प्रातः 7 बजे से 10 बजे तक ही खुलेंगी। उन्होंने पुलिस, राजस्व, खाद्य एंव नागरिक आपूर्ति विभाग के अधिकारियों को आदेशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें -   प्रेस क्लब हल्द्वानी का होली मिलन महोत्सव बना सांस्कृतिक एकता और भाईचारे का उत्सव

जिलाधिकारी ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान समस्त पेट्रोल-डीज़ल पम्प प्रतिबन्ध से मुक्त रहेंगे। आवश्यक सेवाओं की आपूर्ति से जुड़े खाद्यान्न क्रय संस्थान, गौदाम, खाद्य पदार्थों का परिवहन कर रहे वाहन, प्लांट, मिल के साथ ही तैनात कार्मिक कार्यों के संपादन अवधि में लॉक डाउन के प्रतिबन्ध से मुक्त रहेंगे। उन्होंने आवश्यक कार्यों के संपादन में तैनात कार्मिकों, उपभोक्ताओं को एडवाईजरी के अनुसार पर्याप्त सोशल डिस्टनसिंग (सामाजिक दूरी) बनाए रखने एवं सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। साथ ही कोरोना महामारी के दृष्टिगत समय-समय पर जारी एडवाईजरी व लॉक डाउन का कड़ाई से अनुपालन कराने के निर्देश जिलाधिकारी ने दिए हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440