गैरसैंण को सैरगाह नहीं स्थाई राजधानी घोषित करे सरकार : जोशी

खबर शेयर करें

राज्य निर्माण की मूल भावना के अनुकूल हो बजट में प्रावधान

समाचार सच, देहरादून। चिन्हित राज्य आंदोनकारी संयुक्त समिति के केंद्रीय प्रवक्ता व कांग्रेस नेता महेश जोशी ने कहा कि सरकार गैरसैंण को सैरगाह के रूप में उपयोग करना चाहती है। सत्र के नाम पर देहरादून से सारा सरकारी तंत्र गैरसैंण जा कर हफ़्ता दस दिन पहाड़ की खूबसूरत वादियों का लुत्फ उठाकर देहरादून वापस आ जायेगा जिसमें करोड़ों रुपए का खर्चा आएगा। उन्होंने राज्य की त्रिवेंद्र सरकार पर आरोप लगाए हैं कि सरकार झूठी वाहवाही लूटने को ग्रीष्मकालीन राजधानी के नाम पर जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस शासनकाल में गैरसैंण राजधानी के परिपेक्ष में विधानसभा का मूलभूत ढांचा खड़ा किया गया लेकिन पिछले चार साल में भराड़ीसैंण में कोई कार्य नहीं किए गए। उन्होंने कहा कि शराब व खनन माफिया को बढ़ावा दिया जा रहा है। आज पहाड़ में अवैध शराब का कारोबार सरकार के संरक्षण में फलफूल रहा है। राज्य निर्माण की मूल भावना शिक्षा स्वास्थ्य व रोजगार की अनदेखी की जा रही है। पिछले चार वर्षों में सरकारी महकमों में खाली पड़े पदों पर कोई नियुक्ति नहीं हुई है। कोराना काल में पलायन कर घर वापसी कर चुके राज्य वासियों के कल्याण को कोई योजना नहीं है। आर्थिक तंगी से जूझ रही जनता को मंहगाई के चाबुक से लगातार प्रहार किए जा रहे हैं। स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हैं गर्भवती महिलाआंे की प्रसव के दौरान मौत हो रही है। पहाड़वासियों को प्राथमिक उपचार तक की कोई सुविधा नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार की नीति व नीयत ठीक नहीं है, जिसका खामियाजा प्रदेश की जनता को भुगतना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें -   विश्व पर्यावरण दिवस पर औपचारिक पौधरोपण से बचें, मानसून के बाद लगाएं पौधे: डॉ. आशुतोष पंत

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440