सरकार करें व्यापारियों की समस्याओं का शीघ्र समाधान : डॉ0 इन्दिरा

खबर शेयर करें

प्राउव्या प्रतिनिधि मंडल ने दिया विधायक के आवास पर सांकेतिक धरना और ज्ञापन

समाचार सच, हल्द्वानी। क्षेत्रीय विधायक एवं नेता प्रतिपक्ष डॉ0 श्रीमती इन्दिरा हृदयेश ने कहा कि सरकार को राज्य के व्यापारियों की समस्याओं का शीघ्र समाधान करना चाहिए। गुरूवार को प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल द्वारा कोविड कर्फ्यू में व्यापारियों को आ रही समस्याओं के संबंध में दिये गये ज्ञापन पर श्रीमती हृदयेश ने तत्काल दूरभाष से कोविड प्रभारी सुबोध उनियाल व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक से वार्ता की। उन्होंने व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए उनका समाधान शीघ्र करें।
पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुसार गुरूवार को प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल द्वारा प्रांतीय नेतृत्व के आव्हान पर पूरे प्रदेश के विधायकों के आवास पर धरना प्रदर्शन ज्ञापन दिया गया। इसी कड़ी में महानगर हल्द्वानी में प्रांतीय अध्यक्ष नवीन वर्मा के नेतृत्व में नेता प्रतिपक्ष डॉ0 इंदिरा हृदयेश के आवास पर धरना प्रदर्शन किया गया। जिसमें व्यापारियों द्वारा नयी एसओपी में पूरा बाजार नहीं खोला गया तो आज से आंदोलन का शंखनाद कर किया गया। जिसमें क्रमवद्ध तरीके से कोविड-19 के सुरक्षा उपायों के साथ आंदोलन सड़क से लेकर सदन तक चलाये जाने की चेतावनी दी।
इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष वर्मा ने कहा कि अब व्यापारियों का धैर्य जवाब दे रहा है, कर्मचारियों से लेकर अपने परिवार, बिजली, पानी, जीएसटी आदि की समस्याओं का अंबार लगता जा रहा है, सरकार व्यापारी समाज को कमजोर ना समझे, वह संघर्ष करके ही सरकार की नींव से नींव हिला देगा। क्षेत्र की विधायक को दिये ज्ञापन में सरकार से शीघ्र ही व्यापारियेां के प्रतिष्ठानों को पूर्ण रूप से खुलवाने व व्यापारियों को आर्थिक पैकेज दिये जाने की मांग की है।
धरना प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता, जिला महामंत्री हर्षवर्धन पांडे, जिला उपाध्यक्ष लाला जायसवाल, जिला कोषाध्यक्ष मुरली मनोहर मुलानी, जिला संरक्षक अब्दुल कवि, अरविंद चौहान, फरहत रऊफ, आलू फल आढ़ती एसोसिएशन के प्रचार मन्त्री चरण जीत सिंह बिंद्रा, महिला प्रकोष्ठ महामंत्री उर्वशी बोरा, महानगर अध्यक्ष योगेश शर्मा, महानगर महामंत्री मनोज जायसवाल, युवा महानगर अध्यक्ष पवन वर्मा, कौशलेंद्र भट्ट, संदीप गुप्ता, गौरव गुप्ता, संदीप सक्सेना आदि व्यापारी प्रतिनिधि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें -   आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल के समर कैंप में निखर रही बच्चों की प्रतिभा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440