शराब नहीं, स्वास्थ्य की सुध ले सरकार

खबर शेयर करें

शराब के दामों में कमी घोषणा से कांग्रेसियों में उबाल, फूंका सीएम का पुतला

समाचार सच, हल्द्वानी। राज्य में शराब के दामों में कमी की घोषणा किये जाने पर कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार पर गुस्सा व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार को स्वास्थ्य सेवाओं की सुध लेनी चाहिए थी ना की शराब की। सरकार के इस घोषणा से राज्य में नशे को बढ़ावा मिलेगा। सोमवार को कांग्रेसियों ने बुद्धपार्क में सीएम का पुतला दहन किया।

इस मौके पर महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य का कहना था कि प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल हो गई है। शराब के रेटों में कमी की घोषणा से महिलाओं को बहुत ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ेगा और नशे को और अधिक बढ़ावा मिलेगा।

महिला कांग्रेस महानगर अध्यक्ष एवं पार्षद नीमा भट्ट ने कहा कि एक तरफ राज्य में सरकार युवाओं में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति पर चिंता व्यक्त करते हैं, वहीं दूसरी तरफ शराब के दामों में वृद्धि का संकेत देकर सरकार जन विरोधी काम कर रही है। इससे देवभूमि में नशे का प्रकोप बढ़ेगा और अपराधों में वृद्धि होगी।

कांग्रेस जिला महामंत्री हेमन्त साहू ने कहा भाजपा सरकार लगातार बसों के सफर, स्वास्थ्य सेवाओं के दामों में वृद्धि कर रही और शराब के दामों में कमी की घोषणा कर प्रदेश में नशे को बढ़ावा दे रही है।

पुतला दहन करने वालों में शोभा बिष्ट, विमला सांगुड़ी, राधा चौधरी, बबिता उप्रेती, कैलाश उप्रेती, मधु सांगड़ी, मोनिका सती, विक्रम रंधावा, फरमान आली, किरन माहेश्वरी, गिरीश चंद पांडे, जमील क़ुरैशी, रमेश कोठारी, भागीरथी जोशी, राजेन्द्र बिष्ट, सुदेश कुमार, गोपाल मटियाली, सोनू कुमार, राहुल सुरौली, सुमित कश्यप, राधा चौधरी, शैलेंद्र दानू, रमेश कोठारी, सागर दिवाकर, आकाश चौहान, रवि आर्या, सचिन राठौर, सन्दीप भैसोड़ा सहित कई कांग्रेसी मौजूद थे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440