सरकार का फैसला, 28 से दूरदर्शन पर रामायण का प्रसारण

खबर शेयर करें

समाचार सच, नई दिल्ली (एजेन्सी)। कोरोना लॉकडाउन के बीच सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए 28 मार्च से दूरदर्शन पर फिर से रामायण का प्रसारण किया जायेगा।
रामायण का प्रसारण एक दिन दो एपिसोड दिखाया जायेगा। पहले एपिसोड सुबह 9 बजे से जबकि दूसरा एपिसोड रात को 9 बजे से दिखया जायेगा।

ज्ञात हो कि लॉक डाउन वायरस के चलते लोगों अब उब से गये है, अब सरकार आपके मनोरंजन और वक्त गुजारने के लिए 80 के दशक का मशहूर टीवी सीरियल रामायण का प्रसारण एक बार फिर से दूरदर्शन के राष्ट्रीय चैनल पर 28 से शुरू करवा रहा है। सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बताया कि जनता की मांग पर शनिवार 28 मार्च से उक्त रामायण प्रसारण किया जा रहा है। यही नहीं, सरकार बी आर चोपड़ा के मशहूर सीरियल महाभारत को भी फिर से प्रसारित करने की संभावना तलाश रही है।

गौरतलब है कि रामानंद सागर कृत रामायण का प्रसारण साल 1987 में पहली बार और बीआर चोपड़ा की महाभारत का प्रसारण साल 1988 में पहली बार दूरदर्शन पर हुआ था। 21 दिनों के लॉक डाउन की घोषणा होने से लोग सोशल मीडिया पर रामायण और महाभारत को दूरदर्शन पर फिर से प्रसारित कराने की मांग कर रहे थे। और प्रसार भारती एवं सूचना प्रसारण मंत्री को टैग कर रहे थे। सीरियल के टेलीकास्ट टाइम और शेड्यूल के बारे में जानकारी मिलने के बाद शुक्रवार सुबह केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने खुद रामायण के प्रसारण की जानकारी सोशल मीडिया पर दी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440