अगली पीढ़ी के लिए हरित संकल्प: डॉ. आशुतोष पन्त ने पौधारोपण व जागरूकता अभियान चलाया

खबर शेयर करें

समाचार सच, अल्मोड़ा। पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ पूर्व जिला आयुर्वेद अधिकारी एवं पर्यावरणविद डॉ. आशुतोष पन्त ने 16 फरवरी को बमस्यू क्षेत्र में ग्रामीणों को अखरोट के पौधे निःशुल्क वितरित कर हरित पहल को गति दी। कार्यक्रम राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय बमस्यू में आयोजित हुआ, जिसमें डॉ. सुधीर सोनी का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर पूर्व प्रधान मुकेश पांडे, वर्तमान प्रधान मंजू मेहरा तथा स्थानीय सहयोगी अक्षय मेहरा सहित चिकित्सालय स्टाफ की सक्रिय सहभागिता रही।

अभियान के अंतर्गत टिपोला क्षेत्र के जूनियर हाईस्कूल टिपोला में विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए पौधे वितरित किए गए और उन्हें पौधों के संरक्षण का संकल्प दिलाया गया। डॉ. पन्त ने कहा कि आज के बच्चों के मन में प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता विकसित करना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है, क्योंकि यही पीढ़ी भविष्य में पर्यावरण की दिशा तय करेगी।

यह भी पढ़ें -   3 अपै्रल २०२६ शुक्रवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

उन्होंने बढ़ते ग्लोबल वार्मिंग, वायु एवं जल प्रदूषण को गंभीर चिंता का विषय बताते हुए पॉलिथीन के उपयोग पर रोक लगाने की अपील की। विद्यार्थियों को प्लास्टिक बोतलों के निरंतर उपयोग से होने वाले संभावित स्वास्थ्य जोखिमों—माइक्रोप्लास्टिक व हानिकारक रसायनों के शरीर में प्रवेश—के प्रति सचेत किया गया तथा धातु की बोतलों के उपयोग के लिए प्रेरित किया गया।

यह भी पढ़ें -   शैक्षिक सत्र 2026-27 का हुआ मंगलारंभ, हवन पूजन से प्रज्वलित हुई ज्ञान की ज्योति

डॉ. पन्त ने प्रत्येक व्यक्ति से प्रतिवर्ष कम से कम एक पौधा लगाकर उसे विकसित करने की जिम्मेदारी लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विकास आवश्यक है, किन्तु पर्यावरण की कीमत पर नहीं। बढ़ते वृक्षों की कटाई पर नियंत्रण और जनसहभागिता से ही संतुलित एवं सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित किया जा सकता है।

अंत में उन्होंने अभियान को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी जनप्रतिनिधियों, चिकित्सालय कर्मियों एवं स्थानीय नागरिकों का आभार व्यक्त किया।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440