-भागवताचार्य कपिलदेव के मुखाग्रबिन्दु से श्रीमद्भागवत कथावाचन जारी
-पंचम दिन कृष्ण जन्मोत्सव व बाल लीला का संजीव वर्णन
समाचार सच, हल्द्वानी। कमलुवागांजा के भरतपुर नं-1 स्थित हाटकालिका मन्दिर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथावाचन के 5वें दिन भागवताचार्य कपिलदेव महाराज ने यशोदानंदन श्री कृष्ण के जन्मोत्सव का बखान किया। इस दौरान व्यास द्वारा गाये भजन अरी नंद यशोदा के द्वार बधाई बाज रही….पर उपस्थित भक्त व श्रद्धालुओं ने झूम-झूम कर नाचे व आनंद लिया।
व्यास कपिल देव महाराज ने कथावाचन में कृष्ण जन्मोत्सव के पश्चात गोकुल में भगवान कृष्ण से संबंधित विभिन्न बाल लीलाओं पर प्रकाश डाला। वहीं नामकरण संस्कार बाल-लीला का भी सजीव वर्णन किया गया। साथ ही भगवान कृष्ण द्वारा यमुनार्जन, बकासुर, वत्सासुर, अन्धासुर, धेनुकासुर, प्रलमसुर के उद्वार की लीला पर भी व्यास कपिलदेव ने विस्तृत प्रकाश डाला। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का जिस अंदाज में वर्णन किया, उससे श्रद्धालु व भक्तजन भावविभोर हो गये और नाचने को मजबूर हो गये। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षाओं से हमें आत्मसात करना चाहिए।
इस दौरान गोविंद सिंह दसोनी, जगत सिंह दसोनी, बलवंत चौहान, बालम मेहरा, गोविंद बोरा, गोपाल खाती, आनंद खाती आनंद मेहरा व नंदन रावत सहित भारी संख्या में क्षेत्र के भक्त व श्रद्धालुजन उपस्थित थे।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


