गांव-गांव नापकर समस्याओं से रूबरू हुए गुड्डू

खबर शेयर करें

विधानसभा क्षेत्र के दुर्गम गांवों में पहुंच ले रहे हैं जायजा

समाचार सच, हल्द्वानी/गंगोलीहाट। पहाड़ों में विकास करने के लिए वहां के जनप्रतिनिधियों को भी जागरूक होना आवश्यक है।
हालाकि पहाड़ों की समस्याएं विषम हैं इसके लिए कुछ जननेता उल्लेखनीय कार्य कर रहे हैं। इनमें खजान गुड्डू का नाम भी प्रमुख है। वे राज्य बनने के बाद से ही जरूरतमंदों के लिए मद्दगार साबित हुए हैं। वर्तमान में वे अपने गृहक्षेत्र गंगोलीहाट में गांव-गांव नाप कर वहां की समस्याओं से रूबरू हो रहे है। आगामी चुनावों में वे यहां से ताल ठोकने का पूरा मन बना चुके हैं। अपनी योजनाओं व आगामी कार्यकलापों के बारे में वे समाचार सच से रूबरू हुए। प्रस्तुत है उनसे बातचीत के अंश-

समाचार सच-गंगोलीहाट विधानसभा सीट में क्या समस्याएं हैं?
गुड्डू-
यहां पर अमूमन स्वास्थ्य, शिक्षा, पानी, सिंचाई आदि की समस्या है। बारिश नहीं होने से खेतों में सूखा पड़ गया है। वहीं यहां के स्कूलों में अध्यापक नहीं होने के कारण पठन-पाठन पर असर पड़ रहा है। रोजगार नहीं होने के कारण भी यहां से लोग पलायन कर रहे हैं। सरकार से यहां की समस्याओं के लिए कहा गया है लेकिन किसी प्रकार की सुनवाई नहीं हुई।

यह भी पढ़ें -   03 जून 2026 बुधवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

समाचार सच-पलायन रोकने के लिए क्या विजन है?
गुड्डू-
यहां के स्थानीय संसाधनों का बेहतर प्रयोग करके युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ा जा सकता है। यहां के बौराणी क्षेत्र में पाया जाने वाले एक पत्थर खनिज के रूप में प्रयोग हो सकता है। यहां के नेता अगर यहां की समस्याओं पर गंभीर होते तो आज ये स्थिति नहीं होती। उन्होंने कहा कि वे यहां के युवाओें को रोजगार के लिए लड़ाई लड़ेगें।

समाचार सच-नेता पलायित हो गये हैं तो पलायन कैसे रूकेगा?
गुड्डू-
देखिये जब तक यहां पर सुविधाएं विकसित नहीं होगी तो तब तक पलायन को रोकना संभव नहीं है। यहां पर स्वास्थ्य, शिक्षा और बेहतर स्कूल होने पर पलायन रोका जा सकता है। इसके लिए यहां के जनप्रतिनिधियों को भी पहल करनी पड़ेगी।

समाचार सच-पहाड़ों की जनता नशे से दुखी है और आपका इस बारे में क्या सोचना है?
गुड्डू-
नशा सामाजिक अभिशाप है और यहां की युवा पीढ़ी इससे खोखला होते जा रही है। इसके लिए सरकार के पहल से ही काम नहीं चलेगा। यहां का आम जनमानस भी इसके प्रति सचेत हो तो नशे को रोका जा सकता है। इसके लिए युवाओं में नैतिक शिक्षा का प्रसार भी होना चाहिए।

यह भी पढ़ें -   गिलोय का सेवन शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और कई स्वास्थ्य समस्याओं से राहत पाने के लिए किया जाता है

समाचार सच-पहाड़ों में विकास के लिए आपके पास क्या विजन है?
गुड्डू-
पहाड़ों में विकास से तात्पर्य वहां पर बेहतर सुविधाओं से है। अगर पहाड़ में पहले से ही बेहतर सुविधाएं होती तो वहां से पलायन आदि पर रोक लगती। इसके अलावा वहां पर रोजगार के साधन विकसित करना, स्कूलों में अध्यापकों के पद भरना, स्वास्थ्य सुविधाओं का विकास करना आदि है।

समाचार सच-वहां की जनता को क्या संदेश देना चाहेंगे?
खजान गुड्डू-
वहां की जनता के लिए हम चौबीस घंटे सक्रिय हैं। मेरा कहना है कि लोगों को अपनी समस्याओं के लिए हमें बताना चाहिए। हम अपने स्तर से उसका निदान करने का प्रयास करेंगे।

वेतन के मद से निर्धनों को कोचिंग देने का वादा
हल्द्वानी।
खजान गुड्डू ने कहा कि अगर जनता उनको विधायक बनने का मौका देती है तो वे उन पैसों को निर्धनों के बच्चों के लिए सिविल सेवा में कोचिंग देने मेें खर्च कर देगें। उन्होंने कहा कि वे हर महीने दस बच्चों को निशुल्क कोंिचंग देंगे। उन्होंने कहा कि उनके क्षेत्र का कोई निर्धन बच्चा अगर उनके पहले से आगे निकल जायेगा तो वे अपने को धन्य समझेगें।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440