उत्तराखंड में पकड़ा गया छात्रा से दुष्कर्म करने वाला अतिथि शिक्षक, भेजा जेल

खबर शेयर करें

समाचार सच, अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जिला के चौखुटिया में एक स्कूल में तैनात अतिथि शिक्षक को नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार किया गया है। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत अपहरण और दुष्कर्म की संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस की कार्रवाई के बाद आरोपी को जेल भेज दिया है।

चौखुटिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस थाने में दी तहरीर में महिला ने कहा था कि उसकी 17 साल की बेटी है, जो कक्षा 12 में पढ़ती है। उसकी बेटी शाम को बाजार में स्टेशनरी का सामान लेने एक दुकान में गई थी, लेकिन वो देर शाम तक घर नहीं पहुंची। जिसकी बाद उसकी ढूंढ खोज की गई। लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।

तहरीर में महिला का कहना है कि कुछ लोगों ने उसे बताया कि कमालुद्दीन नाम का एक अतिथि शिक्षक उसे अपनी बाइक पर बैठा कर ले जा रहा था। जो एक साल पहले उसकी बेटी के स्कूल में अतिथि शिक्षक के रूप में तैनात था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने छात्रा की मां की तहरीर पर तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी अतिथि शिक्षक के खिलाफ बीएनएस की धारा 96 और 137 (2) के तहत मुकदमा दर्ज किया।

पुलिस ने तत्काल छात्रा की तलाश कर आरोपी शिक्षक को खोज कर तत्काल उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पुलिस के अनुसार पूछताछ के बाद पता चला है कि आरोपी शिक्षक कमालुद्दीन पहले भी कई बार छात्रा से दुष्कर्म कर चुका है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440