रुद्रप्रयाग में गुलदार ने मासूम को बनाया शिकार, पौड़ी में भालू के हमले से युवक घायल

खबर शेयर करें

समाचार सच, रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में जंगली जानवरों की बढ़ती सक्रियता लोगों के लिए खतरा बनती जा रही है। रुद्रप्रयाग जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां गुलदार एक पांच वर्षीय बच्चे को उठाकर ले गया। इस घटना के बाद क्षेत्र में भय का माहौल है।

वहीं पौड़ी जिले के चरण गांव में भालू के हमले से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि गांव के नजदीक भालू ने युवक पर अचानक हमला कर उसे झाड़ियों की ओर घसीटना शुरू कर दिया। युवक की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और शोर मचाया, जिसके बाद भालू युवक को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया।

यह भी पढ़ें -   चैत्र नवरात्रि 2026: चतुर्थ दिन मां कुष्मांडा की पूजा होगी, जानिए पूजन विधि महत्व और मंत्र

घायल युवक को स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत जिला अस्पताल पौड़ी पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार युवक की हालत स्थिर है और वह खतरे से बाहर है, हालांकि एहतियातन सभी जरूरी मेडिकल जांच की जा रही हैं।

यह भी पढ़ें -   ऑर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल, लामाचौड़ में एआई व ड्रोन प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न, शिक्षकों ने सीखी आधुनिक तकनीकें

ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में काफी समय से गुलदार और भालू की मौजूदगी बनी हुई है। इस संबंध में वन विभाग को कई बार सूचित किया जा चुका था, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। लगातार हो रही घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत बढ़ती जा रही है। लोगों ने वन विभाग से जल्द प्रभावी कदम उठाने की मांग की है और चेतावनी दी है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440