रामनगर में गुलदार का 56 वर्षीय व्यक्ति पर हमला, बहादुरी से लड़कर बचाई जान

खबर शेयर करें

समाचार सच, रामनगर। नैनीताल जिले के रामनगर में इंसान और वन्यजीव के बीच संघर्ष की एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। भगुवाबंगर क्षेत्र में एक गुलदार ने 56 वर्षीय व्यक्ति पर हमला कर दिया, लेकिन पीड़ित ने हिम्मत दिखाते हुए गुलदार से लड़ाई लड़ी और अपनी जान बचाने में कामयाब रहे।

तराई पश्चिमी के भगुवाबंगर में मजदूर बहादुर राम रोज की तरह बगीचे में काम कर रहे थे। अचानक झाड़ियों से एक गुलदार झपटा और उन पर हमला कर दिया। गुलदार ने बहादुर राम को जकड़ लिया, जिससे उनके शरीर पर गंभीर चोटें आईं। लेकिन बहादुर राम ने हार नहीं मानी। उन्होंने पूरी ताकत से गुलदार को दो पंच मारे, जिससे वह पीछे हट गया और वहां से भाग निकला। इस बहादुरी से उन्होंने अपनी जान बचा ली, हालांकि वह गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर चोटों के कारण बहादुर राम को रामनगर के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। उनके हाथ और सीने पर गहरे जख्म आए हैं।

वहीं, वन विभाग ने इलाके में गश्त बढ़ा दी है और गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वन दरोगा चंद्रा दत्त ने बताया कि घटना की सूचना उच्च अधिकारियों को दे दी गई है और उनके निर्देशों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। गुलदार के हमले से इलाके में दहशत फैल गई है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से सुरक्षा उपाय बढ़ाने की मांग की है। वन्यजीवों के बढ़ते हमलों से ग्रामीणों में डर बना हुआ है, जिससे जंगलों के किनारे रहने वाले लोग लगातार खतरे में हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   नैनीताल जिले में बारिश का रेड अलर्ट! 14 अगस्त को स्कूल-कॉलेज बंद, आंगनबाड़ी केंद्र भी रहेंगे बंद
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440