शारदीय नवरात्रि 2026: नवरात्रि के तीसरे दिन मां देवी चंद्रघंटा की पूजा विधि, जानें मंत्र, आरती और पौराणिक कथा

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। नवरात्रि के तीसरे दिन की देवी चंद्रघंटा है। इनके मस्तक में घंटे का आकार का अर्धचंद्र है, इसी कारण से इन्हें चंद्रघंटा देवी कहा जाता है। शारदीय या चौत्र नवरात्रि के तीसरे दिन यानी तृतीया को माता चंद्रघंटा की पूजा होती है। माता का वाहन सिंह है। इनके शरीर का रंग स्वर्ण के समान चमकीला है। इनके दस हाथ हैं। इनके दसों हाथों में खड्ग आदि शस्त्र तथा बाण आदि अस्त्र विभूषित हैं। इनकी मुद्रा युद्ध के लिए उद्यत रहने की होती है। चलिए जानते हैं चंद्रघंटा माता की कथा, आरती, पूजा सामग्री, पूजन विधि और मंत्र।

मां चंद्रघंटा की का मंत्र
स्तुति
पिण्डजप्रवरारूढा चण्डकोपास्त्रकैर्युता।
प्रसादं तनुते मह्यं चंद्रघंटेति विश्रुता॥
मंत्र: ॐ देवी चन्द्रघण्टायै नमः’

मां चंद्रघंटा की पूजा विधि
पूजा सामग्री

फूल: माँ को सफेद रंग के फूल (जैसे चमेली या गेंदा) अत्यंत प्रिय हैं।
भोग: शक्कर (चीनी), मिश्री या पंचामृत।
वस्त्र: संभव हो तो पूजा के समय पीले या सफेद वस्त्र धारण करें।
अन्यः चंदन, अक्षत, धूप, दीप और सुपारी।
रंगः माता चंद्रघंटा को सुनहरा या भूरा रंग अत्यंत प्रिय है। संभव हो तो इसी रंग के वस्त्र पहनें।
समय: ब्रह्म मुहूर्त या सुबह के समय पूजा करना उत्तम है।
शुद्धि : स्नानादि के बाद स्वच्छ वस्त्र धारण करें और मंदिर या पूजा स्थल को गंगाजल से शुद्ध करें।
पूजन विधि
आह्वान:
सबसे पहले कलश देवता और गणेश जी की पूजा करें। इसके बाद हाथ में अक्षत और पुष्प लेकर मां चंद्रघंटा का ध्यान करें।
स्नान और श्रृंगार: माता की मूर्ति या तस्वीर को गंगाजल से स्नान कराएं। उन्हें सिंदूर, अक्षत, गंध, धूप और दीप अर्पित करें।
पुष्प अर्पण: माता को सफेद कमल या लाल गुलाब के फूल अर्पित करना बहुत शुभ माना जाता है।
विशेष भोग: मां चंद्रघंटा को दूध या दूध से बनी मिठाई (जैसे खीर या खोये की बर्फी) का भोग लगाएं। उन्हें शहद का भोग लगाना भी विशेष फलदायी होता है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का पंचांग एवं राशिफल: शारदीय नवरात्रि का दूसरा दिन, मां ब्रह्मचारिणी की पूजा से मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440