जेल से गुरूप्रीत, शालिम व मुकीम रिहा, एआईसीसी सदस्य सुमित ने किया स्वागत

खबर शेयर करें

कांग्रेस जनहित के मुद्दों को लेकर हमेशा लड़ेगी लड़ाई : सुमित हृदयेश

समाचार सच, हल्द्वानी। जिला कारागार से शनिवार को यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता रिहा हो गये हैं। ज्ञात हो कि विगत दिनों प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के यहां आगमन पर उन्हें काले झंडे व सरकारी कार्यों में बाधा पहुंचाने के मामले में उक्त यूथ कांग्रेसियोें को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी को मिला अपना मेगा फूड हब: पंत कॉलोनी में भव्य फूड स्टेशन (चौपाटी) का शुभारंभ

जिला कारागार से रिहा होने पर एआईसीसी सदस्य सुमित हृदयेश ने कांग्रेसी कार्यकर्ता गुरप्रीत प्रिंस, शालिम, मुकीम का फूल मालाओं से स्वागत किया। उन्होंने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने द्वेष भावना के चलते उक्त कार्रवाई की है। उनका कहना था कि राज्य सरकार प्रदेश को अराजक बनाने में तुली है और सरकार का विरोध करने पर वह विपक्ष का गला घोट रही हैं। इससे जहां एक लोकतंत्र को नुकसान होगा वहीं दूसरी तरफ आम आदमी की समस्याओं में इजाफा होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनहित के मुद्दों को लेकर हमेशा लड़ाई लड़ेगी।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानीः 2 मार्च को गूंजेगी भजन संध्या, 8.30 बजे होगा होलिका दहन - 4 को खेली जायेगी होली

इस मौके पर यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ रिहा हुए कांग्रेसी कार्यकर्ता गुरप्रीत प्रिंस, शालिम, मुकीम का स्वागत किया।

स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से खलील वारसी, रोहित भट्ट, पार्षद रोहित, अंशुल जोशी, जॉन्टी राणा, दिवेश तिवारी सहित भारी संख्या में यूथ कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440