हल्द्वानीः कमरे में खून से सना मिला महिला का शव, फैली सनसनी, किराए के घर में रहती थी महिला

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। कोतवाली हल्द्वानी के रामपुर रोड स्थित नीलांचन कालोनी से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां किराए के घर में रह रही महिला का खून से लथपथ शव उसके कमरे से बरामद हुआ है। सूचना से क्षेत्र के आस-पास सनसनी फैल गई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मूलरूप से रूद्रपुर की रहने वाली महिला आस्था उर्फ अफसाना रामपुर रोड स्थित नीलांचल कालोनी फेस 5 शिवा कालोनी में गंगाराम मौर्य के मकान में पिछले तीन महीने से किराए पर रह रही थी। महिला का पति महीने में एक दो बार ही यहां पर आता था। बुधवार को महिला का शव संदिग्ध हालत में कमरे में पाया गया। महिला का शव खून से सना हुआ है। मकान स्वामी की सूचना पर पहुंचे टीपी नगर चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटना स्थल का जायजा लिया।

यह भी पढ़ें -   काठगोदाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 27 लाख की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

बताया जा रहा है कि अफसाना का पति 8 अप्रैल को उसका पति रात में नशे में चूर होकर आया और उसी रात 4 बजे दोनों बच्चियों को लेकर चला गया था। आस्था उर्फ अफसाना भी दो दिन तक कमरे से बाहर नहीं निकली। तब मकान मालिक मौर्य ने आस्था को फोन किया तो उसका फोन बंद आ रहा था जब वह बुधवार को आस्था से मिलने उसके कमरे की ओर गया तो कमरे में दुर्गंध आ रही थी।

यह भी पढ़ें -   रुड़की में तेज रफ्तार ट्रक का कहर: ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराकर दादी की मौत, पोता गंभीर घायल

मकान मालिक ने दो मंजिले में जाकर देखा तो अफसाना खून से लथपथ पड़ी हुई थी। सूचना पर टीपीनगर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भिजवा दिया है और मामले की गहनता से छानबीन शुरू कर दी है। महिला के साथ रहने वाले व्यक्ति का नाम गौरव बताया जा रहा है। जिसकी पुलिस जोरशोर से तलाश में जुट गई है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440