योग के रंग में रंगा हल्द्वानी! 200 से अधिक प्रतिभागियों के साथ अजय योग एंड फिटनेस सेंटर का योग शिविर बना मिसाल

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर हल्द्वानी के अमर गार्डन, डहरिया में अजय योग एवं फिटनेस सेंटर द्वारा आयोजित विशेष योग शिविर में उत्साह का अनोखा नज़ारा देखने को मिला। करीब 200 प्रतिभागियों ने इस भव्य योग आयोजन में हिस्सा लेकर योग के प्रति अपनी आस्था को दर्शाया।

शिविर का शुभारंभ इंस्पिरेशन स्कूल की चेयरपर्सन डॉ. गीतिका बल्यूटिया, विधायक सुमित हृदयेश, एसपी (सीआईडी) श्रीमती कमला बिष्ट, एक्रो योगी अजय और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के ब्रांच हेड नवीन निश्चल द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।

मुख्य अतिथि डॉ. गीतिका बल्यूटिया ने योग को जीवन की सकारात्मक ऊर्जा बताते हुए कहा कि “योग न केवल शरीर को, बल्कि मन और आत्मा को भी संतुलित करता है।” वहीं योगाचार्य अजय जी ने उपस्थितजनों को विविध योगासन और प्राणायामों का अभ्यास कराया और योग के संपूर्ण लाभों पर विस्तृत चर्चा की।

यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 2 नवंबर 2026, सोमवार | कार्तिक कृष्ण अष्टमी आज: कुछ राशियों को मिलेंगे तरक्की के अवसर, जानिए 12 राशियों का हाल

कार्यक्रम की शोभा तब और बढ़ गई जब बच्चों ने मंच पर शानदार योग प्रदर्शन किया, जिसे देख दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं। योग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले योग साधकों को सम्मानित कर उनके समर्पण की सराहना की गई।

यह भी पढ़ें -   केदारनाथ जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए राहत, नियमित हेली सेवाएं चालू; चार्टर उड़ानों पर लगा ब्रेक

इस सफल आयोजन में अजय योग सेंटर के प्रशिक्षकों – शालिनी कंवल, दीपक, आनंद, ज्योति और गौरव ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में द्रौपदी गोयल, मनोज केसरवानी, रश्मि मर्ताेलिया, विजय जयसवाल, भारती सतवाल, मनीष मर्ताेलिया, गौरव मर्ताेलिया, मनीष मित्तल, गुरमीत सिंह, विकास तिवारी आदि उपस्थित रहे ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440