हल्द्वानी डबल मर्डर केस अपडेट: युवक की हुई शिनाख्त, युवती की पहचान को जुटी हुई है पुलिस

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। गल्ला मंडी क्षेत्र में हुए सनसनीखेज डबल मर्डर मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मृतक युवक की पहचान अल्मोड़ा निवासी शुभम कुमार टम्टा के रूप में हुई है।

पुलिस को युवक की जेब से उसका आधार कार्ड बरामद हुआ, जिसमें जन्मतिथि 31 दिसंबर 1995 दर्ज है। आधार कार्ड में लिखे मोबाइल नंबर के आधार पर पुलिस ने परिजनों से संपर्क कर युवक की पहचान की पुष्टि की।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में जन सुविधा शिविर का आयोजन, एक ही स्थान पर मिली कई सरकारी सेवाएं

हालांकि, घटना में मृत मिली युवती की शिनाख्त अब तक नहीं हो सकी है। पुलिस विभिन्न माध्यमों से उसकी पहचान कराने का प्रयास कर रही है।

पत्थर से कुचलकर की गई हत्या
एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि आज सुबह मंडी चौकी क्षेत्र में दो शव पड़े होने की सूचना मिली थी। प्रथम दृष्टया दोनों की हत्या पत्थर से कुचलकर की गई प्रतीत हो रही है।

मौके पर साक्ष्य संकलन के लिए फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को लगाया गया है। मृतकों की जेब से कुछ दस्तावेज बरामद हुए हैं, जिनके आधार पर युवक की पहचान संभव हो सकी है।

यह भी पढ़ें -   पपीते के छोटे-छोटे काले बीज पोषक तत्वों से भरपूर और स्वास्थ्य को लाभ देते हैं

एसपी सिटी ने बताया कि मामले के जल्द खुलासे के लिए पुलिस टीमों का गठन कर दिया गया है। आसपास के क्षेत्रों की जांच, सीसीटीवी फुटेज खंगालने और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस गहन जांच में जुटी हुई है।

इस हत्याकांड से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही पूरे मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440