हल्द्वानीः परिजन दोमंजिले में सो रहे थे, चोरों ने हजारों के जेवरातों में किया हाथ साफ

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। परिजन दोमंजिले में सो रहे थे, चोरों ने हजारों के जेवरातों में हाथ साफ कर दिया। चोरों ने एक घर में घुसकर वहां से सोने चांदी की जेवरात चुराकर पुलिस को चुनौती दे दी। पीड़िता द्वारा मुखानी थाना पुलिस को तहरीर सौंप कर चोर को पकड़ने की मांग की है।

वार्ड न 43 कुसुम खेड़ा निवासी चंपा देवी पत्नी दीप चंद्र मनमोहन ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहां है की 24 सितंबर को अपने परिवार के साथ अपने दोमंजिल मकान की छत पर सो रही थी तभी चोरों ने छत से दस्तक देकर उसके घर में घुस कर कमरे में जा पहुंचा जहां एक बैग रखा था चोर ने बैग में रखे हजारों रुपए के सोने चांदी के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। सुबह जब सभी लोग नीचे उतर कर आए तो उनके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई उन्होंने देखा कि सारा सामान बिखरा है। जिसकी सूचना उन्होंने मुखानी थाना पुलिस को दी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना किया। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ 20 दिन बाद मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -   22 मार्च २०२६ रविवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440